कैमूर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती की बिल्डिंग की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18 फरवरी 2025 को इस स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया था। 7.75 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस बिल्डिंग के सभी कमरों में अब दरारें
.
स्थानीय समाजसेवी सतीश कुमार यादव के अनुसार, बिल्डिंग निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि, ‘हल्के भूकंप में भी यह इमारत गिर सकती है। पूरी तरह से मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की बिल्डिंग बनाने में कितना ज्यादा लूट खसोट हुआ है की बिल्डिंग 4 माह के अंदर ही दरकना शुरू कर दिया। बिहार में डबल इंजन की सरकार है लेकिन लूट खसोट का बहार है।’ वहीं, ग्रामीण इस पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गावती, कैमूर।
स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप, कहा- ‘बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताएं’
कैमूर के सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रेश्वरी रजक ने स्वीकार किया है कि बिल्डिंग में दरारें आने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि निर्माण कंपनी ने बिल्डिंग को पहले ही दुर्गावती सीएचसी प्रभारी को सौंप दिया है। मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी इस मामले से दूरी बना रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं, जिसका नतीजा अब सामने आ रहा है।

अस्पताल के दीवारों पर मौजूद दरार।

