Thursday, September 17, 2026
Homeबॉलीवुडमहज 20 दिन में बनी फिल्म, 1 ही बिल्डिंग में हुई शूटिंग,...

महज 20 दिन में बनी फिल्म, 1 ही बिल्डिंग में हुई शूटिंग, एक सीन देख तो दांतों तले उंगलिया चबाने को हो जाएंगे मजबूर


Last Updated:


Rajkumar Rao Hit Film’: राजकुमार राव की फिल्म ‘ट्रैप्ड’ को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. फिल्म के कुछ सीन तो ऐसे थे, जिन्हें देखते वक्त थिएटर में लोगों ने दांतों तले उंगलिया चबा ली थी.विक्रमादित्य मोटवानी निर्द…और पढ़ें

फिल्म की कहानी है असली हीरो

हाइलाइट्स

  • फिल्म ‘ट्रैप्ड’ 20 दिनों में शूट हुई थी.
  • राजकुमार राव की फिल्म ने 30 करोड़ की कमाई की.
  • फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई.

नई दिल्ली. विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ट्रैप्ड’ को लोग आज भी याद करते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं. साल 2016 की अहम फिल्मों में से ये एक है. यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति राज कुमार की है, जो जिंदगी से हार नहीं मानता और जीने की जद्दोजहद में एक दिन संघर्ष करते करते जीत जाता है. अकेले हीरो ने बिना किसी हीरोइन वाली वाली फिल्म को हिट करा दिया था.

राजकुमार राव भले ही सिक्स पेक ऐप से अपने फैंस को न लुभा पाए. न ही बॉलीवुड के वह हैंडसम हंक हैं. लेकिन अपनी उम्दा एक्टिंग से वह सभी पर भारी पड़ते हैं. उन्होंने कई ऐसे रोल निभाए है, जिन्हें लोग शायद ही कभी भुला पाएंगे. उन्होंने अपने कई किरदारों को तो अमर कर दिया है. साल 2016 में आई ‘ट्रैप्ड’में भी उन्होंने अपने रोल को अमर कर दिया था.

एक्टर ने 18 साल छोटी भांजी से रचाई थी तीसरी शादी, अब पत्नी संग रजिस्ट्रार ऑफिस में हुआ स्पॉट, संपत्ति का है मामला?

20 दिन में शूट हुई थी ये सस्पेंस से भरपूर फिल्म

विक्रमादित्य मोटवाने ने इस फिल्म को महज 20 दिनों में शूट कर लिया था. किसी निर्देशक के लिए ये बहुत बड़ी बात थी. फिल्म की शूटिग उन्होंने मुंबई के एक खाली अपार्टमेंट की थी. जिसे राजकुमार किराए पर लेते हैं.इसी एक फ्लेट पर पूरी फिल्म घूमती है. मजे की बात ये है कि इस पूरी फिल्म की शूटिंग इसी एक फ्लेट में की गई है.फिल्म का हर पल दिल दहला देना वाला है. आज भी लोग इस फिल्म को ऐसे देखते हैं, जैसे पहली बार देख रहे हैं.

अपने रोल में फूंक दी थी जान

रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था तहलका

राजकुमार राव की ‘ट्रेरप्ड’ ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. फिल्म ने अपने बजट से 6 गुना ज्यादा कलेक्शन किया था. इस फिल्म पर दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार लुटाया था. वहीं, इस फिल्म में राजकुमार की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई थी.विकिपीडिया के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म को सिर्फ 5 करोड़ खर्च में तैयार किया गया था.

बता दें, राजकुमार राव ने फिल्म में एक सीन किया था, जिसमें उन्हें पानी न होने की वजह से बाथरूम पीना पड़ा था. ये सीन देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलिया चबा ली थी. इतना ही नहीं फिल्म के एक सीन में दिखाया कि लोगों से मदद मांगने के लिए एक बोर्ड पर पेन या रंग ना होने पर अपने खून से बोर्ड में हेल्प लिखते हैं, इसके लिए उन्होंने अपनी उंगली काट ली थी. फिल्म की रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने एक विवादित सीन भी हटवा दिया था. एक सीन में जब खाने की कमी हो जाती है तो राजकुमार राव कंडोम को चाटने लगते हैं. सेंसर बोर्ड ने डायरेक्टर को बोलकर इस सीन को विवादित बताते हुए हटवा दिया था.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeentertainment

महज 20 दिन में बनी फिल्म, 1 ही बिल्डिंग में हुई शूटिंग, 1 सीन में तो…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments