Wednesday, June 3, 2026
HomeएजुकेशनIBPS क्लर्क भर्ती में बढ़ी वैकेंसी, देखें यहां स्टेटवाइज रिक्तियों की लिस्ट

IBPS क्लर्क भर्ती में बढ़ी वैकेंसी, देखें यहां स्टेटवाइज रिक्तियों की लिस्ट


Image Source : FREEPIK
सांकेतिक फोटो

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने ग्राहक सेवा सहयोगी भर्ती 2025(क्लर्क भर्ती) के लिए रिक्तियों की संख्यो को बढ़ा दिया है। IBPS ने क्लर्क भर्ती के लिए वैकेंसी को आधिकारिक तौर पर 10270 से बढ़ाकर 13,533 कर दिया है। उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर संशोधित रिक्ति सूचना देख सकते हैं। आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि अद्यतन रिक्तियां सांकेतिक और अनुमानित हैं जैसा कि भाग लेने वाले बैंकों द्वारा सूचित किया गया है। हालांकि, अनंतिम आवंटन बैंकों द्वारा सूचित वास्तविक रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा।

राज्यवार रिक्तियों का विवरण

  • अंडमान एवं निकोबार-15 रिक्तियां
  • आंध्र प्रदेश- 409 रिक्तियां
  • अरुणाचल प्रदेश- 36 रिक्तियां
  • असम- 373 रिक्तियां
  • बिहार- 748 रिक्तियां
  • चंडीगढ़- 13 रिक्तियां
  • छत्तीसगढ़- 298 रिक्तियां
  • दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव- 43 रिक्तियां
  • दिल्ली- 279 रिक्तियां
  • गोवा- 90 रिक्तियां
  • गुजरात- 860 रिक्तियां
  • हरियाणा- 181 रिक्तियां
  • हिमाचल प्रदेश- 121 रिक्तियां
  • जम्मू एवं कश्मीर- 75 रिक्तियां
  • झारखण्ड- 177 रिक्तियां
  • कर्नाटक- 1248 रिक्तियां
  • केरल- 342 रिक्तियां
  • लद्दाख- 7 रिक्तियां
  • लक्षद्वीप- 7 रिक्तियां
  • मध्य प्रदेश- 755 रिक्तियां
  • महाराष्ट्र- 1144 रिक्तियां
  • मणिपुर- 43 रिक्तियां
  • मेघालय- 19 रिक्तियां
  • मिजोरम- 29 रिक्तियां
  • नगालैंड- 34 रिक्तियां
  • ओडिशा- 479 रिक्तियां
  • पुडुचेरी- 24 रिक्तियां
  • पंजाब- 313 रिक्तियां
  • राजस्थान- 394 रिक्तियां
  • सिक्किम- 22 रिक्तियां
  • तमिलनाडु- 1161 रिक्तियां
  • तेलंगाना- 302 रिक्तियां
  • त्रिपुरा- 59 रिक्तियां
  • उत्तर प्रदेश- 2346 रिक्तियां
  • उत्तराखंड- 95 रिक्तियां
  • पश्चिम बंगाल- 992 रिक्तियां
  • कुल- 13,533 रिक्तियां

उल्लेखनीय है कि संस्थान जल्द ही आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने वाला है। ग्राहक सेवा सहयोगी प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार, परिणाम जारी होने पर आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें कि आईबीपीएस ने ग्राहक सेवा सहयोगी प्रारंभिक परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की थी। परीक्षा में 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल थे। परीक्षा की कुल अवधि एक घंटे की थी और इसमें तीन खंड शामिल थे: अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तर्क क्षमता। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें-  

BPSC 71वीं प्रलीलिम्स परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक सें करें चेक

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments