Tuesday, December 2, 2025
Homeराज्यबिहारबिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें: मोदी से महिला बोली-2025 में 225...

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें: मोदी से महिला बोली-2025 में 225 सीट जीतेंगे, सिलेंडर की आग में 3 झुलसे, पीके के काफिले का विरोध – Bihar News


.

आज की सबसे बड़ी खबर बिहार से है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत महिलाओं से संवाद किया है। पीएम ने कहा कि NDA की जीत पर हमें संदेह नहीं है। वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनी तो माई-बहिन योजना की एकमुश्त 30 हजार रुपए 14 जनवरी को दिया जाएगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

टॉप 15 खबरें…

1. मोदी बोले-मुझे NDA की जीत पर संदेह नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बिहार की महिला कार्यकर्ता से संवाद किया। पीएम से बात करते हुए एक महिला ने कहा, ‘बिहार में चुनाव है। लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है।’ इसपर पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने इस चुनाव को बेहद करीब से देखा है और एक बात मैं कह सकता हूं कि NDA इस चुनाव में भारी बहुमत से जीत रही है। मुझे NDA की जीत पर कोई संदेह नहीं है।’ पूरी खबर पढ़ें

2. तेजस्वी बोले- माई-बहिनों को ₹30 हजार देंगे

पटना में तेजस्वी यादव ने मंगलवार (4 नवंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि अगर हमारी सरकार बनती है तो माई बहिन योजना के तहत एक साल की पूरी राशि 30 हजार रुपए एक साथ महिलाओं के खाते में भेजेंगे। माई बहिन योजना के तहत राजद ने महीने में ढाई हजार देने का वादा किया है। तेजस्वी ने कहा, सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार एक साल का पैसा एक साथ देंगी, ताकि महिलाओं को इसका फायदा हो सके। साथ ही जीविका दीदी कम्युनिटी मोबलाइजर को स्थायी करेंगे। उन्हें 2 हजार हर महीने देंगे। पूरी खबर पढ़ें

3. योगी का रोड शो,260 बार लगाए जयश्री राम के नारे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (4 नवंबर) को दरभंगा में 10 किलोमीटर रोड शो किया। ये रोड शो लोहिया चौक से शुरू हुआ है। रोड शो में योगी पर बुलडोजर से फूल बरसाए गए। योगी हाथ में माइक लेकर भारत माता और जय श्री राम के नारे लगाते रहे। गलियां भगवा रंग के पटी थीं। इस दौरान लोग योगी-मोदी के नारे लगाते रहे। 60 मिनट के रोड शो में यूपी के सीएम योगी ने 260 बार जय श्रीराम और 70 बार मां जानकी के नारे लगाए। पूरी खबर पढ़ें

4. अररिया में 3.80 करोड़ का पुल धंसा

अररिया में एक बार फिर पुल धंसने की घटना सामने आई है। परमान नदी पर बना कौआचार पुल सोमवार को अचानक धंस गया। यह पुल फारबिसगंज प्रखंड और सांसद प्रदीप कुमार सिंह के पैतृक गांव कौआचार को जोड़ता था। पुल का मध्य पाया धंसने से इस पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, कौआचार पुल का निर्माण 2019 में ग्रामीण कार्य विभाग, अररिया द्वारा कराया गया था। 129 मीटर लंबे इस पुल पर लगभग 3.80 करोड़ रुपए की लागत आई थी। पूरी खबर पढ़ें

5. शाह बोल- NDA का बटन ऐसा दबाएं, टका इटली में लगे

फर्स्ट फेज के प्रचार के आखिरी दिन अमित शाह ने बेतिया की सभा में कहा, राहुल गांधी ने 2 महीने पहले घुसपैठिया बचाव यात्रा निकाली थी। मैं उनसे कहता हूं, कितनी भी कोशिश कर लीजिए हम एक-एक घुसपैठिए को बाहर कर के रहेंगे।’ ‘जंगलराज वालों को सत्ता में आने से रोकना है। कमल और तीर छाप के निशान पर 11 नवंबर को इतनी जोर से बटन दबाइएगा कि इसका झटका इटली तक लगे।’ इससे पहले मोतिहारी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘अगर आपने 6 और 11 नवंबर को वोट डालने में गलती की तो जंगलराज फिर से आ जाएगा।’ पूरी खबर पढ़ें

6. आरा में प्रशांत किशोर के काफिले का विरोध

आरा विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. विजय गुप्ता के काफिले पर हमला हुआ है। जनसंपर्क अभियान के दौरान पिरौटा गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अचानक स्कॉर्पियों पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। गाड़ी का शीशा टूट गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान प्रत्याशी विजय गुप्ता दूसरी गाड़ी में मौजूद थे। किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं हुई है। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक गाड़ी पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए राजनीतिक दल का नाम लेकर अभद्र टिप्पणी करने लगा। इसका वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें

7. पटना में मकान धंसा, 4 लोगों का रेस्क्यू

पटना में मंगलवार को एक पुरानी बिल्डिंग धंस गई। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोग फंस गए। 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घर के अंदर से बचाओ…बचाओ की आवाजें आ रही थीं। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाए। इसमें घर का आधा हिस्सा टूटा दिख रहा है। परिवार के लोग बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रास्ते बंद होने की वजह से वो बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

8. राहुल बोले- वोट चोरी नहीं हुई तो महागठबंधन की सरकार बनेगी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी औरंगाबाद गया में जनसभा को संबोधित किया। गया में राहुल गांधी ने संविधान दिखाते हुए कहा कि इसमें लिखा है कि एक व्यक्ति को एक वोट मिलना चाहिए। मोदी और शाह इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। मोदी ने कहा था कि अब की बार 400 पार, नहीं हुआ। अगर वोट चोरी नहीं होता तो इंडिया गठबंधन की सरकार दिल्ली में होती। बिहार में ऐसा नहीं होगा, बिहार का युवा अबकी बार इन्हें रोकेगा। पूरी खबर पढ़ें

9. जमुई में सिलेंडर की आग से तीन झुलसे

जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुरहाडीह गांव में मंगलवार की सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। झुलसे लोगों की पहचान नवल किशोर साह की पत्नी कौशल्या देवी, पुत्री खुशबू कुमारी और भतीजा सरोज कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 9 बजे कौशल्या देवी अपनी बेटी खुशबू कुमारी के साथ घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें

10. ‘शहाबुद्दीन एंड फैमिली ने हत्या का रिकॉर्ड बनाया’

सीवान में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘हमारे रघुनाथपुर में शहाबुद्दीन और उनके परिवार ने हत्याओं में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, हमें इस कलंक को मिटाना होगा। यह मुश्किल नहीं है।’ भाजपा, JDU, LJP (रामविलास) के लिए सुनामी की लहर है। राहुल गांधी जहां भी आते हैं, हार निश्चित है, राहुल गांधी दुर्भाग्य का प्रतीक हैं। पूरी खबर पढ़ें

11. बेगूसराय में करीब दो करोड़ का ड्रग्स जब्त

बिहार विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एक ओर स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है। वहीं, आचार संहिता लागू किए जाने के बाद से विभिन्न एजेंसी लगातार जांच अभियान चला रही है। जिसके कारण बेगूसराय में अब तक करीब 2 करोड रुपए का ड्रग्स और 2 करोड रुपए का शराब बरामद किया जा चुका है। डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता लागू किए जाने के बाद बेगूसराय जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्र में प्रवर्तन एजेंसी द्वारा व्यापक रूप से निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें

12. ललन सिंह बोले- कुछ नेताओं को वोटिंग के दिन निकलने नहीं देना है

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के एक वायरल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वो कह रहे हैं कि, यहां कुछ नेता है जिनको चुनाव के दिन घर से निकलने मत दीजिएगा। घर में ही बंद कर दीजिएगा। जब हाथ-पैर जोड़ें तो कहिएगा हमारे साथ चलकर वोट दीजिए और घर में बैठिए।’ इस बयान को लेकर RJD ने चुनाव आयोग से सवाल पूछा। अब चुनाव आयोग की तरफ से ललन सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पूरी खबर पढ़ें

13. मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी शॉप से 2.50 लाख की चोरी

मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी शॉप से 2.50 लाख की चोरी हुई है। सोमवार देर रात ताला काटकर चोर दुकान के अंदर घुसे। सोने-चांदी जेवर और कैश लेकर ले भागे। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के मणिका चौक की है। स्थानीय लोगों ने सुबह दुकान का ताला टूटा देखा। जिसके बाद इसकी सूचना दुकान मालिक और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मुसहरी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी गई। दुकान के मालिक प्रेम कुमार सोनी ने बताया कि रोज की तरह रात में दुकान पर ताला लगाकर घर चला गया था। पूरी खबर पढ़ें

अब वो खबर जो हटकर है

14. जेल में ‘दिमागिया’ का खाना खाएंगे अनंत सिंह

मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। बाहुबली नेता को बाकी कैदियों से अलग विशेष सुरक्षा में रखा गया है। उन्होंने चुनाव तक जेल से बाहर नहीं आने का फैसला किया है। इसलिए जमानत नहीं मांगेंगे। कोर्ट में पेशी के दौरान अनंत सिंह ने जज के सामने हाथ जोड़ लिए। अपने ठेठ अंदाज में कहा, ‘हुजूर ई केस में हम गलत फंस गेलिये, चुनाव तक जमानतिया नहीं लेंगे’। पूरी खबर पढ़ें

जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

15. बिहार के सभी जिले में मौसम रहेगा सामान्य

बिहार के किसी भी जिले के बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। दिन के समय उमस परेशान कर सकती है। वहीं, सुबह-शाम में हल्की ठंडक महसूस होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments