Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यबिहारचाचा को गोली मारने पर किसान का मर्डर: भोजपुर में हत्या...

चाचा को गोली मारने पर किसान का मर्डर: भोजपुर में हत्या के बाद आरोपी ने जारी किया था वीडियो; देसी पिस्तौल जब्त, बदमाश अरेस्ट – Bhojpur News


भोजपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टिकापुर गांव में 2 दिन पहले किसान शिव पूजन राय की हत्या हुई। इस मामले में संलिप्त मुख्य आरोपित विशाल राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी शुक्रवार की शाम जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चन्द्र सिंह ने बिहिया में

.

पकड़ा गया आरोपित विशाल राय बहोरनपुर (टिकापुर) गांव का निवासी है। कांड में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल व एक खोखा भी बरामद कर लिया गया है। मोबाइल भी जब्त है। पूछताछ में यह बात आई है कि बदला लेने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया है।

दूसरी ओर मृतक के भाई शिवाधार राय ने संबंधित थाना में सात के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कराई है। हालांकि,अभी तक की जांच में सिर्फ पकड़े गए आरोपित की संलिप्तता की बात सामने आई है। अन्य के खिलाफ जांच चल रही है। साल 2022 में टिकापुर गांव निवासी श्रीराम राय को गोली मारी गई थी। इस मामले में शिव पूजन राय, उनके बेटे अभिषेक राय समेत चार लोगों को आरोपित बनाया गया था।

चाचा को मृतक किसान ने मारी थी गोली

पकड़े गए आरोपित ने अपने चाचा को गोली मारे जाने के प्रतिशोध में घटना को अंजाम दिए जाने की बात कबूल की है। वारदात के बाद इंस्टाग्राम पर भी वीडियो प्रसारित कर जुर्म स्वीकारा था और परिवार को धमकी भी दी थी।

टिकापुर गांव निवासी शिव पूजन राय गुरुवार को चरने के लिए मवेशी को बधार में छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

स्पीडी ट्रायल के तहत होगी सजा

जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चन्द्र सिंह ने बताया कि हत्या की घटना का स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए है। पुलिस की कोशिश रहेगी कि एक से दो महीने के अंदर जांच पूरी कर चार्जशीट समर्पित कर दिया जाए। स्पीडी ट्रायल के तहत तुरंत सजा होने पर बेहतर मैसेज भी देने का प्रयास किया जाएगा।

SDPO राजीव चंद्र ने मामले की जानकारी दी है।

एसडीपीओ ने बताया कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद पकड़ा गया आरोपित विशाल राय बिहिया स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर पटना की ओर भागने के फिराक में था। इस दौरान टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसे धर दबोचा।

बाद में उसकी निशानदेही पर झाड़ी में छुपाया गया हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्तौल भी बरामद कर लिया गया। हथियार के संबंध में पूछे जाने पर एक और लड़के का नाम बताया है। जिसके बारे में भी छानबीन चल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments