Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदिव्यांग महिला को पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया: रात में सड़क...

दिव्यांग महिला को पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया: रात में सड़क पर अकेली मिली थी; एसपी ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की – Ashoknagar News



अशोकनगर जिले की नईसराय पुलिस ने एक मानसिक रूप से दिव्यांग महिला को शनिवार को उसके घर पहुंचाया।

अशोकनगर जिले की नईसराय पुलिस ने एक मानसिक रूप से दिव्यांग महिला को शनिवार को उसके घर पहुंचाया। शुक्रवार रात इलाके में घूमते समय कॉन्स्टेबल उमेश खटीक को नईसरांय में एक महिला अकेली खड़ी मिली। महिला की स्थिति को देखकर कॉन्स्टेबल ने तुरंत थाने में सूचना

.

महिला कॉन्स्टेबल शिमला कश्यप मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की। महिला ने अपना नाम बबली (22) बताया। वे शिवपुरी जिले के खतौरा निवासी छतराम बाल्मीक की पुत्री है। उसने बताया कि वह रिश्तेदारी से लौटते समय नईसरांय में उतर गई और घर का पता भूल गई।

पुलिस ने महिला को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया

टीआई पुनीत दीक्षित ने महिला कॉन्स्टेबल शिमला और कॉन्स्टेबल अनिल को महिला को उसके घर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस टीम ने आंधी-बारिश के मौसम में भी महिला को सुरक्षित उसके घर खतौरा पहुंचाया।

एसपी ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की

महिला के परिजनों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। एसपी ने इसके लिए टीआई पुनीत दीक्षित, कॉन्स्टेबल उमेश खटीक, कॉन्स्टेबल अनिल धाकड़ और महिला कॉन्स्टेबल शिमला कश्यप की टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments