Tuesday, December 2, 2025
Homeराज्यबिहारबेलदौर में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न: 56.3% मतदान दर्ज, मतदाताओं के...

बेलदौर में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न: 56.3% मतदान दर्ज, मतदाताओं के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम – Khagaria News



मतदान के लिए महिलाओं में दिखा उत्साह।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में खगड़िया जिले के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान कुल 56.3 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देख

.

मतदान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। युवा हों या बुजुर्ग, सभी ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कड़ी धूप के बावजूद मतदाताओं का जोश बरकरार रहा। कई महिलाएं सुबह घर के काम निपटाकर बच्चों के साथ वोट डालने पहुंचीं, वहीं बुजुर्गों ने भी पैदल चलकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

बेलदौर के हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल और अर्धसैनिक बल लगातार गश्त करते रहे, जिससे मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सका। सुरक्षा के मद्देनजर मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध था।

विधानसभा क्षेत्र में कुल 137 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां लगभग 3 लाख 23 हजार से अधिक मतदाताओं को वोट डालने का अवसर मिला। मतदानकर्मियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ हर मतदाता को सुरक्षित तरीके से वोट डालने की सुविधा प्रदान की।

मतदान केंद्रों पर कई विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। महिलाओं के लिए पिंक बूथ आकर्षण का केंद्र रहे, वहीं बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए हर बूथ पर व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी। सभी बूथों पर पर्याप्त रोशनी का भी इंतजाम था।

इसके अतिरिक्त, निःशक्त मतदानकर्मियों के लिए विशेष रूप से PWD मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां विकलांग मतदानकर्मी पूरी निष्ठा से मतदाताओं को मतदान कराने में सहयोग कर रहे थे, जो लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments