Monday, May 25, 2026
HomeएजुकेशनNEET SS 2025 के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? जान लें...

NEET SS 2025 के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? जान लें आवेदन करने की एलिजिबिलिटी


Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो

NEET SS 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2025 है। लेकिन क्या आप इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी से वाकिफ हैं? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को हम जानेंगे। 

क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?

जिन उम्मीदवारों के पास सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों के लिए पात्र फीडर स्पेशियलिटी योग्यता के अनुसार मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री / प्रोविजनल पास सर्टिफिकेट (एमडी / एमएस / डीएनबी) या समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता है या 30 अप्रैल 2025 तक इसके होने की संभावना है, वे NEET-SS 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी गई है।

NEET SS 2025: आवेदन करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाएं। 
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक अलग विंडो ओपन हो जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरकर अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन फॉर्म को भरें। 
  • इतना करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। 
  • इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

NEET SS 2025: आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

कब होगी परीक्षा? 

बता दें कि नीट एसएस 2025 की परीक्षा CBT मोड में 26 और 27 दिसंबर 2025 को भारत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। एनबीईएमएस ने हाल ही में परीक्षा तिथियों में दो बार संशोधन किया है। पहले यह तिथि 6 और 7 नवंबर के लिए निर्धारित की गई थी। 

जरूरी तारीखें

  • आवेदन करने की आखिरा तारीख- 25 नवंबर 2025
  • परीक्षा तिथि-  26 और 27 दिसंबर 2025

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments