Saturday, August 1, 2026
Homeराज्यराजस्तानदौसा कलेक्टर की अधिकारियों को सख्त हिदायत: सड़क सुरक्षा में लापरवाही...

दौसा कलेक्टर की अधिकारियों को सख्त हिदायत: सड़क सुरक्षा में लापरवाही नहीं बरतें, रोड सेफ्टी प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना कराएं – Dausa News



दौसा में कलेक्टर ने अधिकारी की मीटिंग लेकर निर्देश दिए

दौसा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान की गई कार्यवाही की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा क

.

कलेक्टर ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने हाईवे पर अनाधिकृत स्थानों पर वाहनों को रोककर सवारियां चढ़ाने-उतारने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को हाईवे से गुजरने वाले ट्रक चालकों की आंखों की जांच करने और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर देते हुए प्रचार-प्रसार गतिविधियां करने के निर्देश दिए।

361 वाहनों से 12.61 लाख रुपए वसूले

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान पिछले एक सप्ताह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 361 वाहनों का चालान कर 12 लाख 61 हजार रुपए वसूले गए। साथ ही, 32 वाहनों को जब्त करने की कार्यवाही की गई। सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा ने बताया कि हाइवे पर स्थित टोल नाकों पर शिविर लगाकर ट्रक ड्राइवरों की जांच की जा रही है। बैठक में डीएफओ अजित उचोई, एएसपी हेमन्त कलाल, एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा, नगर परिषद आयुक्त कमलेश कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments