Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबिहारकिशनगंज एसपी ने किया सदर थाना का औचक निरीक्षण: लंबित मामलों...

किशनगंज एसपी ने किया सदर थाना का औचक निरीक्षण: लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश – Kishanganj (Bihar) News


किशनगंज एसपी सागर कुमार ने सोमवार को सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। अचानक की गई इस जांच की जानकारी पहले से किसी पुलिसकर्मी को नहीं थी। एसपी ने थाने में दर्ज कांडों की समीक्षा, परिसर की साफ-सफाई, आगंतुकों के बैठने व शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था आदि क

.

एसपी ने सदर थाना पहुंचकर रजिस्टरों और संचिकाओं की अद्यतन स्थिति की जांच की। उन्होंने विशेष रूप से लंबित मामलों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि गंभीर कांडों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर तेजी से किया जाए।

वैज्ञानिक अनुसंधान पर जोर

एसपी सागर कुमार ने पदाधिकारियों को वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केस के अनुसंधानकर्ता स्थल निरीक्षण अवश्य करें, ताकि सही दिशा में जांच हो और निर्दोष लोग न फंसें तथा दोषियों को सजा दिलाई जा सके।

उन्होंने स्पष्ट कहा, बिना वजह कांड लंबित न रखें। मामलों का निपटारा समय पर हो ताकि न्यायालय में समय से आरोपपत्र समर्पित किया जा सके और अभियुक्तों को सजा दिलाई जा सके।

युवा अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

युवा प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों को संबोधित करते हुए एसपी ने बताया कि अनुभव के साथ-साथ जांच की बारीक समझ और कानून प्रक्रिया की पकड़ बेहद जरूरी है।

इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर राजा, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, अवर निरीक्षक मन्नू कुमारी, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक शंख राज कर्ण, धीरज कुमार, स्वाति पटेल, पूजा प्रिया सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

एसपी के इस औचक निरीक्षण से थाना परिसर में हड़कंप की स्थिति रही। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य थानों का भी इसी तरह निरीक्षण किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments