Last Updated:
Yo Yo Honey Singh Lucknow: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने यूपी की राजधानी लखनऊ के स्मृति उपवन में धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया, जहां 20 हजार फैंस ने उनके गानों पर झूमकर और तालियों से उनका स्वागत किया. स्टेज पर हनी सिंह ने कोट उतारकर फैंस को सरप्राइज किया, ‘दिल चोरी साड्डा हो गया’ जैसे हिट गाने गाए और जिंदगी में नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया. हनी सिंह ने फैंस के साथ यादगार पल बना दिया.
Yo Yo Honey Singh Lucknow: लाल परी, डोप शोप, ब्लू है पानी पानी, ब्राउन रंग…जैसे गानों के साथ राजधानी लखनऊ में रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने शनिवार की देर शाम अपने परफॉर्मेंस से मंच पर आग लगा दी. हनी सिंह ने लखनऊ के स्मृति उपवन में अपने लोकप्रिय गाने मिलिनेयर के साथ मंच पर जबरदस्त एंट्री मारते हुए अपने फैंस का दिल जीत लिया. इस दौरान स्मृति उपवन सीटी-तालियों के साथ-साथ हूटिंग से गूंज उठा. बता दें, हनी सिंह के कॉन्सर्ट का लुत्फ उठाने के लिए करीब 20-25 हजार लोग पहुंचे.
स्टेज पर हनी सिंह ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान ‘दिल चोरी साड्डा हो गया’ गाया और अपना कोट तक उतारकर दिया. तो वहीं, लड़कियां उनके गाने पर फ्लाइंग किस करती दिखाई दीं. बैरिकेडिंग पर चढ़कर कुछ फैंस ने तो चिल्लाकर कहा, ‘हनी सिंह रैप का बाप है, उसके आगे बादशाह कुछ भी नहीं.’ कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने अपने फैंस को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया. उन्होंने कहा, ‘जिंदगी में कभी शराब या सूखे नशे का सहारा मत लेना. जो लोग कहते हैं कि यह भोलेनाथ का प्रसाद है, वे झूठ बोल रहे हैं. सेहत और समाज के लिए यह हानिकारक है.

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें
मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

