Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहापुड़ में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला: लोग बोले-मानसिक रूप...

हापुड़ में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला: लोग बोले-मानसिक रूप से विक्षिप्त, फायर ब्रिगेड की टीम ने नीचे उतारा – Hapur News


दानिश,हापुड़।4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ रेलवे स्टेशन के माल गोदाम क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक रेलवे की ऊँची पानी की टंकी पर चढ़ गई। कुछ ही मिनटों में खबर आस-पास के इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टंकी पर बैठी महिला किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी, जिससे लोगों में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों ने पहले नीचे से आवाज लगाकर महिला का भरोसा जीतने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड ने सुरक्षा की दृष्टि से नीचे नेट और अन्य उपकरण लगा दिए। करीब आधे घंटे की लगातार बातचीत, शांतिपूर्वक समझाने और भरोसा दिलाने के बाद आखिरकार महिला नीचे आने को तैयार हुई।

पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता के साथ उसे सुरक्षित नीचे उतारा। अधिकारियों के अनुसार, पहली नजर में महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उसकी पहचान की जानकारी जुटा रही है, ताकि उसके परिवार वालों को सूचित किया जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments