Tuesday, June 2, 2026
HomeबॉलीवुडSpotify Wrapped 2025: 7 साल से अरिजीत सिंह का जलवा कायम, रोमांस...

Spotify Wrapped 2025: 7 साल से अरिजीत सिंह का जलवा कायम, रोमांस के गानों का जादू बरकरार


Last Updated:

Spotify Wrapped 2025: स्पॉटिफाई रैप्ड 2025 ने अरिजीत सिंह को लगातार सातवें साल भारत के सबसे ज्यादा सुने जाने वाले सिंगर बने. इस साल रोमांस हिट, फिल्म साउंडट्रैक और बढ़ते आई-पॉप गानों को लोगों ने पसंद किया है. एक नजर डालिए लिस्ट में अरिजीत सिंह के बाद किन इंडियन सिंगर्स का नाम है.

नई दिल्ली. म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई ने भारत के लिए अपना सालाना डेटा एनालिसिस फीचर ‘रैप्ड 2025’जारी कर दिया है, जो बताता है कि इस साल भारतीयों ने सबसे ज्यादा क्या सुना. इस साल भी अरिजीत सिंह इस लिस्ट में टॉप पर हैं. ये लगातार 7वां साल है, जो अरिजीत इस लिस्ट में अपनी जगह से टस से मस नहीं हुए हैं. जो किसी भारतीय प्लेबैक सिंगर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है. फाइल फोटो.

Arijit Singh Tops Spotify Wrapped 2025 In India, Breaks Into Global Top 10

लगातार सात सालों से अरिजीत सिंह भारत में स्पॉटिफाई पर सबसे ज्यादा सुने जाने वाले कलाकार बने हुए हैं. उनकी यह निरंतरता दिखाती है कि बॉलीवुड प्लेबैक म्यूजिक की लोकप्रियता आज भी बरकरार है, भले ही इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट्स और क्षेत्रीय संगीत का क्रेज बढ़ रहा हो. फाइल फोटो.

Arijit Singh Tops Spotify Wrapped 2025 In India, Breaks Into Global Top 10

अरिजीत सिंह को ग्लोबल टॉप 10 आर्टिस्ट्स में जगह मिलना उनकी अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को दर्शाता है. फाइल फोटो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Arijit Singh Tops Spotify Wrapped 2025 In India, Breaks Into Global Top 10

भारत के टॉप कलाकारों में अरिजीत सिंह के बाद प्रीतम, श्रेया घोषाल, ए.आर. रहमान, अनिरुद्ध रविचंदर, सचिन-जिगर, अलका याग्निक, उदित नारायण, तनिष्क बागची और मासूम शर्मा शामिल हैं. फाइल फोटो.

Arijit Singh Tops Spotify Wrapped 2025 In India, Breaks Into Global Top 10

इस साल फिर से रोमांस भारत का सबसे ज्यादा सुना गया जॉनर रहा. साल का सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया गया गाना फिल्म ‘दो पट्टी’ का ‘रांझण’ रहा, जिसको सचेत और परंपरा ने आवाज दी है. ये गाना 246 मिलियन से ज्यादा बार स्ट्रीम हुआ. फाइल फोटो.

Arijit Singh Tops Spotify Wrapped 2025 In India, Breaks Into Global Top 10

एल्बम कैटेगरी में तनिष्क बागची का ‘सैयारा’ 2025 का सबसे ज्यादा सुना गया एल्बम बना, जबकि मिथुन का सुपरहिट एल्बम ‘आशिकी 2’ लगातार दूसरे साल भी टॉप-2 में बना रहा. फाइल फोटो.

Arijit Singh Tops Spotify Wrapped 2025 In India, Breaks Into Global Top 10

यह ट्रेंड दिखाता है कि रोमांटिक साउंडट्रैक्स भारत के श्रोताओं पर आज भी गहरी पकड़ बनाए हुए हैं. फाइल फोटो.

Spotify Wrapped 2025, Arijit Singh, Arijit Singh Rules Again as Indias most streamed artist, Arijit Singh romance hits , Arijit Singh Songs, Arijit Singh make new record, अरिजीत सिंह, अरिजीत सिंह के गाने, 7 सालों से अरिजीत सिंह का जलवा

अरिजीत सिंह का ग्लोबल टॉप 10 आर्टिस्ट्स लिस्ट में शामिल होना भारतीय संगीत के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है. इससे वे अंतरराष्ट्रीय दिग्गज कलाकारों की कतार में आ गए हैं, जो बॉलीवुड की धुनों और उनकी भावपूर्ण आवाज की पहुंच को साबित करता है. उनकी यह उपलब्धि दिखाती है कि भारतीय संगीत का प्रभाव अब ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी बढ़ रहा है. रैप्ड 2025 स्पॉटिफाई के iOS और Android ऐप पर फ्री और प्रीमियम दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है. फाइल फोटो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

Spotify 2025: 7 साल से अरिजीत सिंह का जलवा कायम, रोमेंटिक गानों का जादू बरकरार



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments