Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यबिहारजिम में महिला से छेड़छाड़, मारपीट-लूट: आरोपी ने बलात्कार व बेचने...

जिम में महिला से छेड़छाड़, मारपीट-लूट: आरोपी ने बलात्कार व बेचने की धमकी दी, ₹65,500 लेकर फरार , FIR दर्ज – Kishanganj (Bihar) News



किशनगंज शहर के डीमार्केट स्थित एक जिम में एक शादीशुदा महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। आरोपी ने महिला को अपहरण कर बलात्कार करने और देह-व्यापार बाजार में बेचने की धमकी भी दी। यह पूरी घटना जिम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है

.

वर्कआउट के दौरान महिला से बदतमीजी

पीड़िता ने सदर थाना में दी गई लिखित शिकायत में बताया कि वह जिम में वर्कआउट करने गई थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी परवेज उर्फ छोटू, जो कागजिया बस्ती का निवासी है, ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार, परवेज ने महिला के संवेदनशील अंगों को छूने का प्रयास किया।

विरोध करने पर आरोपी ने थप्पड़ मारे और दी गालियां

महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे थप्पड़ मारे और गालियां दीं। उसने धमकी देते हुए कहा, “तेरी गंदी नियत मुझ पर काफी दिनों से थी। आज तुझे अपहरण कर बलात्कार करूंगा और बड़े शहर के गंदे बाजार में बेच दूंगा। कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।”

आरोपी ने महिला के बाल पकड़कर घसीटा, पेट और छाती पर मुक्के-लात मारे तथा चेहरे पर मुक्का मारकर उसे लहूलुहान कर दिया।

महिला का पर्स छीन निकाले रुपये, मांगी रंगदारी

इस दौरान आरोपी ने महिला का पर्स छीन लिया, जिसमें 5,500 रुपये नकद थे। साथ ही, उसके कानों से लगभग 8 आना वजनी सोने की बालियां भी लूट लीं, जिनकी अनुमानित कीमत 60,000 रुपये है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि परवेज काफी समय से उसका पीछा कर रहा था और 2 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। पैसे न देने पर वह उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देता था।

जीम के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ मामला

महिला ने बताया कि जिम में हुई पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। उसने सदर थाना में परवेज उर्फ छोटू और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, लूट, आपराधिक धमकी और बलात्कार की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज कराई है। टाउन थाना पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। इस घटना ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments