Saturday, August 1, 2026
Homeराज्यराजस्तानहैड कॉन्स्टेबल से एएसआई की परीक्षा का अगला चरण: भरतपुर में...

हैड कॉन्स्टेबल से एएसआई की परीक्षा का अगला चरण: भरतपुर में आउटडोर टेस्ट और इंटरव्यू, लिखित परीक्षा पास करने वालों को बुलाया – Dholpur News



भरतपुर रेंज में हैड कॉन्स्टेबल से सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) पद की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

भरतपुर रेंज में हैड कॉन्स्टेबल से सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) पद की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 17 और 18 मई 2025 को धौलपुर जिला मुख्यालय में आयोजित की गई थी।

.

लिखित परीक्षा में सफल रहे 48 उम्मीदवारों को आउटडोर टेस्ट और साक्षात्कार के लिए धौलपुर से भरतपुर बुलाया गया था। मंगलवार सुबह 6 बजे से शुरू हुए आउटडोर टेस्ट में 48 में से सिर्फ 19 उम्मीदवार परीक्षा देने के लिए पहुंचे हैं। हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई पद के लिए 10 पदों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है जिसमें से आठ सामान्य और दो पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

प्रशासनिक अधिकारी शिव शंकर शर्मा ने बताया कि मंगलवार को आयोजित आउटडोर टेस्ट के बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जिस इंटरव्यू के बाद आठ सामान्य और दो एससी पद के लिए 10 हेड कॉन्स्टेबल को एएसआई पद के लिए पदोन्नति किया जाएगा।

बल शाखा प्रभारी ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि आउटडोर टेस्ट और इंटरव्यू के बाद देर शाम तक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिसमें सफल उम्मीदवार को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments