Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबेतवा एक्सप्रेस में चोरी का आरोपी कटनी से गिरफ्तार: 2 लाख...

बेतवा एक्सप्रेस में चोरी का आरोपी कटनी से गिरफ्तार: 2 लाख के जेवर और नकदी जब्त, पांच महीने पहले महिला का हैंडबैग चुराया था – Katni News


बेतवा एक्सप्रेस में महिला का हैंडबैग चुराने वाले अजय कोल से सोने के गहने और नकदी बरामद

कटनी रेलवे पुलिस ने बेतवा एक्सप्रेस में हुई चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है।

.

घटना 15 जनवरी को हुई थी। चित्रकूट धाम कर्वी निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी और परिवार के साथ ट्रेन नंबर 18204 बेतवा एक्सप्रेस में रायपुर की यात्रा कर रहे थे।

वे कोच नंबर बी-6 में बर्थ नंबर 17, 18, 19, 20 पर सवार थे। रेलवे स्टेशन अमदरा के पास एक बदमाश ने उनकी पत्नी का हैंडबैग चुरा लिया।

एक सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र और चार सोने की अंगूठियां जब्त

हैंडबैग में ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और 14,000 रुपए नकद थे। इसके अलावा एक सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र और चार सोने की अंगूठियां भी थी।

चोरी किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपए थी। पुलिस ने राजेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

9 जून को पुलिस ने आरोपी अजय कोल को गिरफ्तार कर लिया। अजय टिसिगिरी, थाना अमदरा, जिला मैहर, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उसके कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments