शिवी शर्मा | मुरादाबाद2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुरादाबाद के विल्सोनिया स्कॉलर्स होम में सोमवार को क्रीड़ा महोत्सव का समापन और पदक समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विल्सोनिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर डॉ. आशीष संतराम और विल्सोनिया कॉलेज की प्रिंसिपल संगीता रेविस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय की उपप्रधानाचार्या शुमायला खान ने समारोह का शुभारंभ किया, जबकि प्रधानाचार्या श्वेतांगना संतराम ने अतिथियों का स्वागत बुके भेंटकर किया।
छात्रों ने विद्यालय प्रार्थना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
क्रीड़ा माह के दौरान कक्षा 3 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन मराठा हाउस, मुगल हाउस, राजपूत हाउस और वायसराय हाउस के बीच किया गया था। इनमें ऊंची कूद, लंबी कूद, 100 मीटर दौड़, सांप-सीढ़ी रेस और रिले रेस जैसे खेल शामिल थे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि डॉ. आशीष संतराम और प्रिंसिपल संगीता रेविस ने मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. संतराम ने अपने संबोधन में सभी बच्चों को बधाई देते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, साहस और टीम भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या श्वेतांगना संतराम के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों को खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
समारोह के अंत में प्रधानाचार्या श्वेतांगना संतराम ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अगले वर्ष क्रीड़ा महोत्सव को और अधिक उत्साह के साथ आयोजित करने का आश्वासन दिया।



