Saturday, April 25, 2026
Homeदेशएलपीजी बुकिंग पर कंपनियों का खेल! 10 दिन लेट बुक हो रहा...

एलपीजी बुकिंग पर कंपनियों का खेल! 10 दिन लेट बुक हो रहा दूसरा सिलेंडर

होमफोटोमनीLatest Money

एलपीजी बुकिंग पर कंपनियों का खेल! 10 दिन लेट बुक हो रहा दूसरा सिलेंडर

Last Updated:

LPG Booking Status : एलपीजी सिलेंडर पर सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद बुकिंग और डिलवरी की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. यूपी, बिहार, एमपी सहित देश के तमाम राज्‍यों में सिलेंडर बुकिंग से लेकर उनकी डिलीवरी तक में देरी की शिकायतें आ रही हैं. सोशल मीडिया पर भी तमाम शहरों से लोग सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी को लेकर अपनी पीड़ा बता रहे हैं.

सरकार ने सप्‍लाई को बेहतर बनाने और जमाखोरी रोकने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सिलेंडर बुकिंग की अवधि तय कर दी थी. शहरी क्षेत्र के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 45 दिन निर्धारित की गई है. इसका मतलब है कि अगर आपने 20 अप्रैल को सिलेंडर बुक किया तो शहरी क्षेत्र में अगली बुकिंग 15 मई को होगी और ग्रामीण क्षेत्र में 5 जून को. लेकिन, कंपनियां अगली बुकिंग पिछली बुकिंग की तारीख से नहीं, बल्कि सिलेंडर की सप्‍लाई होने की तारीख से कर रही हैं.

LPG booking status, LPG booking status india, LPG booking status in up, LPG booking status in bihar, LPG booking status in rajasthan, एलपीजी बुकिंग में क्‍यों हो रही देरी, एलपीजी डिलीवरी में क्‍यों हो रही देरी, यूपी में एलपीजी का क्‍या स्‍टेटस, बिहार में कितने दिन में हो रही सिलेंडर की डिलीवरी, यूपी में कितने दिन में सिलेंडर की डिलीवरी

कई शहरों में सिलेंडर की सप्‍लाई बुकिंग की तारीख से 7 से 10 दिन में होती है. जाहिर है कि जब सिलेंडर की डिलीवरी बुकिंग की तारीख के 10 दिन बाद हो रही है तो अगली बुकिंग में भी 10 दिन का लेट होगा. इसका मतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र में अगली सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन के बजाय 35 दिन पर हो रही और शहरी क्षेत्र में 45 दिन के बजाय 55 दिन हो गई है. सरकार का सख्‍त निर्देश है कि बुकिंग 25 और 45 दिन पर होनी चाहिए, लेकिन कंपनियों की लेटलतीफी की वजह से अनावश्‍यक रूप से 10 दिन की देरी हो रही है.

LPG booking status, LPG booking status india, LPG booking status in up, LPG booking status in bihar, LPG booking status in rajasthan, एलपीजी बुकिंग में क्‍यों हो रही देरी, एलपीजी डिलीवरी में क्‍यों हो रही देरी, यूपी में एलपीजी का क्‍या स्‍टेटस, बिहार में कितने दिन में हो रही सिलेंडर की डिलीवरी, यूपी में कितने दिन में सिलेंडर की डिलीवरी

उत्‍तर प्रदेश : यूपी में भी कई शहरों से एलपीजी की किल्‍लत की खबरें आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रायबरेली, बस्‍ती, कानपुर और प्रयागराज जैसे जिलों में गैस सिलेंडर की किल्‍लत हो रही है. डिलीवरी में भी देरी की शिकायतें आ रही हैं, कई जगहों पर बुकिंग होने के बाद डिलीवरी में 7 से 8 दिन का समय लग जाता है. यही वजह है कि यूपी के तमाम शहरों में सिलेंडर की दिक्‍कतें आ रही हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

LPG booking status, LPG booking status india, LPG booking status in up, LPG booking status in bihar, LPG booking status in rajasthan, एलपीजी बुकिंग में क्‍यों हो रही देरी, एलपीजी डिलीवरी में क्‍यों हो रही देरी, यूपी में एलपीजी का क्‍या स्‍टेटस, बिहार में कितने दिन में हो रही सिलेंडर की डिलीवरी, यूपी में कितने दिन में सिलेंडर की डिलीवरी

शादियों का सीजन चल रहा है तो लोगों को सिलेंडर की काफी जरूरत पड़ रही है. लेकिन, कॉमर्शियल सिलेंडर आसानी से मिल नहीं रहा है. प्रयागराज में कई जगहों पर शादी के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर 4,622 रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि, इसमें 2,400 रुपये की सिक्‍योरिटी मनी भी शामिल है. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि अगर शादी के लिए 5 सिलेंडर लेना है तो 11,600 रुपये सिक्‍योरिटी मनी जमा करनी पड़ेगी.

LPG booking status, LPG booking status india, LPG booking status in up, LPG booking status in bihar, LPG booking status in rajasthan, एलपीजी बुकिंग में क्‍यों हो रही देरी, एलपीजी डिलीवरी में क्‍यों हो रही देरी, यूपी में एलपीजी का क्‍या स्‍टेटस, बिहार में कितने दिन में हो रही सिलेंडर की डिलीवरी, यूपी में कितने दिन में सिलेंडर की डिलीवरी

प्रयागराज जिला आपूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी के तहत 23 अप्रैल तक 2,152 लोगों ने सिलेंडर के लिए आवेदन किया था. शादियों के सीजन में किसी को 10 तो किसी को 15 सिलेंडर की जरूरत है. इस लिहाज से देखा जाए तो 19,432 एलपीजी सिलेंडर की जरूरत होगी. जिला आपूर्ति विभाग की जानकारी के अनुसार, आवेदकों को 3 से 5 कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्‍ध कराया जा सकता है.

LPG booking status, LPG booking status india, LPG booking status in up, LPG booking status in bihar, LPG booking status in rajasthan, एलपीजी बुकिंग में क्‍यों हो रही देरी, एलपीजी डिलीवरी में क्‍यों हो रही देरी, यूपी में एलपीजी का क्‍या स्‍टेटस, बिहार में कितने दिन में हो रही सिलेंडर की डिलीवरी, यूपी में कितने दिन में सिलेंडर की डिलीवरी

बिहार : प्रदेश में भी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और सप्‍लाई में कुछ जगहों पर दिक्‍कतें आ रही हैं. यही वजह है कि खाने बनाने की दिक्‍कतों को दूर करने के लिए सरकार ने राशन की दुकानों पर कोयला सप्‍लाई करने का आदेश जारी कर दिया है. इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी संकट और खाने पकाने की दिक्‍कतों को कुछ हद तक दूर किया जा सकता है. पटना में 1.58 लाख घरेलू सिलेंडर की बुकिंग लंबित चल रही है. सरकार ने कहा है कि शादियों के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर चाहिए तो एसडीओ कार्यालय में आवेदन करना होगा.

LPG booking status, LPG booking status india, LPG booking status in up, LPG booking status in bihar, LPG booking status in rajasthan, एलपीजी बुकिंग में क्‍यों हो रही देरी, एलपीजी डिलीवरी में क्‍यों हो रही देरी, यूपी में एलपीजी का क्‍या स्‍टेटस, बिहार में कितने दिन में हो रही सिलेंडर की डिलीवरी, यूपी में कितने दिन में सिलेंडर की डिलीवरी

मध्‍य प्रदेश : भीषण गर्मी के बीच मध्‍य प्रदेश के भी कुछ इलाकों से सिलेंडर की किल्‍लत को लेकर खबरें आ रही हैं. भोपाल में गैस सिलेंडर के लिए कड़ी धूप में 5 से 6 घंटे तक खड़े रहने की वजह से कई लोग बेहोश हो गए तो कुछ की तबियत बिगड़ गई. मध्‍य प्रदेश के ही मैहर जिले में सिलेंडर न मिलने पर लोग भड़क उठे और अमरपाटन-सतना मार्ग पर सड़क जाम करके खाली सिलेंडर के साथ विरोध-प्रदर्शन भी किया.

LPG booking status, LPG booking status india, LPG booking status in up, LPG booking status in bihar, LPG booking status in rajasthan, एलपीजी बुकिंग में क्‍यों हो रही देरी, एलपीजी डिलीवरी में क्‍यों हो रही देरी, यूपी में एलपीजी का क्‍या स्‍टेटस, बिहार में कितने दिन में हो रही सिलेंडर की डिलीवरी, यूपी में कितने दिन में सिलेंडर की डिलीवरी

राजस्‍थान : प्रदेश के कई शहरों में सिलेंडर खासकर कॉमर्शियल सिलेंडर की दिक्‍कतें बढ़ गई हैं. प्रशासन ने कहा है कि शादी के लिए सिलेंडर चाहिए तो प्रार्थना पत्र के साथ शादी का कार्ड भी संलग्‍न करके आवेदन करना होगा. प्रशासन ने तो यहां तक आदेश जारी कर दिया है कि सिलेंडर की किल्‍लत से निपटने के लिए शादियों में लकड़ी और कोयले का भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments