Last Updated:
Delhi Famous Dhurandhar Omelette: आजकल स्वाद के शौकीनों का नया ठिकाना बना है पुरानी दिल्ली, चावड़ी बाजारे के सिकंदर का धुरंधर ऑमलेट. 80 रुपये के इस ऑमलेट का नाम ही नहीं, स्वाद भी खास है. इसमें ऑमलेट के अलावा उबले अंडे, मसालों, मेयो आदि की गार्निशिंग भी होती है.
दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली को स्ट्रीट फूड किंग यूं ही नहीं बोला जाता है. आपको अगर पता हो तो पुरानी दिल्ली से लेकर नई दिल्ली तक यहां कई तरह के ऐसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड मिलेंगे जिनके बारे में पूरे भारत में बात होती है और जब भी कोई दिल्ली आता है तो इन्हें खाना नहीं भूलता. वहीं इस सब की प्रसिद्धि के पीछे एक राज यह है कि ये सभी स्ट्रीट फूड बनाने वाले अलग-अलग प्रयोग करते रहते हैं और ऐसा ही एक नया प्रयोग पुरानी दिल्ली चावड़ी बाजार में सिकंदर ऑमलेट के नाम से दुकान चलाने वाले सिकंदर भाई ने किया है, जिन्होंने धुरंधर फिल्म 2 के नाम से एक पूरा ऑमलेट लॉन्च कर दिया है.
धुरंधर फिल्म के एक्शन की तरह बनाया धुरंधर ऑमलेट
सिकंदर भाई ने पहले अपने बारे में बताया कि उनके पिताजी ने 65 साल पहले इस दुकान की शुरुआत की थी और उसके बाद उन्होंने फिर इस दुकान को संभाला. उनका यह भी कहना था कि वे 200 से ज्यादा ऑमलेट की वैरायटी बना लेते हैं और हर बार वह एक नए ऑमलेट की रेसिपी लॉन्च करते हैं. इस बार भी उन्होंने धुरंधर फिल्म 2 के लॉन्च होने के बाद और इतना ज्यादा हिट होने के बाद देशभक्ति के जोश में आकर एक धुरंधर नाम से ऑमलेट लॉन्च किया है.
यह है इस धुरंधर ऑमलेट की रेसिपी
सिकंदर भाई ने हमें यह भी बताया कि वह इस धुरंधर ऑमलेट को बनाने के लिए कम से कम 3 ऑमलेट लेते हैं, जिन्हें वह बटर के ऊपर डालकर पहले हल्का फ्राई करते हैं, जिसके ऊपर वह फिर दो उबले अंडे भी गार्निश करके डालते हैं और उसके बाद वह अपने सीक्रेट मसाले डालकर धनिया भी इसके ऊपर डालते हैं. उसके बाद वीडियो में जैसे आप देख सकते हैं कि सिकंदर भाई ने उछल-उछल कर पूरे धुरंधर फिल्म 2 के एक्शन की तरह इस ऑमलेट को आग पर सेंकना शुरू किया और उसी के बाद उन्होंने यह पूरा ऑमलेट एक्शन मोड में तैयार करके सामने रख दिया.
इतनी है कीमत, यहां मिलेगा स्वाद
उन्होंने इस ऑमलेट को प्लेट में डालते हुए और इसे सजाते हुए इस ऑमलेट के ऊपर धुरंधर ऑमलेट भी लिखा. इसके बाद उन्होंने इसका रेट मात्र ₹80 बताया. अगर आप भी यह ऑमलेट खाना चाहते हैं तो आपको पुरानी दिल्ली चावड़ी बाजार आना होगा. यहां पर उनकी यह दुकान शाम को 4:00 बजे से लेकर रात के 11:00 बजे तक खुली रहती है. ध्यान रहे कि यह दुकान सिर्फ मंगलवार के दिन बंद रहती है. बाकी हर दिन यह दुकान खुली रहती है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

