Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकांग्रेस का संविधान बचाओ सम्मेलन: सांसद तनुज पुनिया ने बीजेपी पर...

कांग्रेस का संविधान बचाओ सम्मेलन: सांसद तनुज पुनिया ने बीजेपी पर लगाया आरोप, बोले- दलितों के अधिकार छीन रही सरकार – Hardoi News


फैजी खान | हरदोई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संविधान बचाओ सम्मेलन में बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया शामिल हुए।

हरदोई के गांधी मैदान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बाराबंकी से कांग्रेस सांसद और अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन तनुज पुनिया मुख्य अतिथि थे।

सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि मोदी और योगी सरकार दलितों के अधिकारों को छीन रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए सरकार संविधान को कमजोर कर रही है। पुनिया ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जातिगत जनगणना की मांग कर रही है।

संविधान बचाओ सम्मेलन में बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया शामिल हुए।

संविधान बचाओ सम्मेलन में बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया शामिल हुए।

संविधान बचाओ सम्मेलन में बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया शामिल हुए।

संविधान बचाओ सम्मेलन में बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया शामिल हुए।

राजनीतिकरण का आरोप प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने कहा कि भाजपा संविधान की जगह आरएसएस का एजेंडा थोप रही है। जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने इस सम्मेलन को संविधान की रक्षा के लिए नए संघर्ष की शुरुआत बताया। सह प्रभारी संदीप पाल ने भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं के राजनीतिकरण का आरोप लगाया।

इन लोगों की रही मौजूदगी कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सुभाष पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह और महिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा समेत कई नेताओं ने संबोधन दिया। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष कुंवर अजीत सिंह चंदेल, भुट्टो मियां, आफताब हैदर सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments