Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशफर्जी क्रिप्टो वेबसाइट बनाकर 1500 लोगों से ठगे 50 करोड़: 1...

फर्जी क्रिप्टो वेबसाइट बनाकर 1500 लोगों से ठगे 50 करोड़: 1 लाख देकर 7 लाख दिलवाने का किया था वादा, पुलिस ने किया गिरफ्तार – Agra News


आगरा के साइबर क्राइम पुलिस ने एक फर्जी क्रिप्टो वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह ने आगरा के लगभग 1500 लोगों को अपने चैन सिस्टम में जोड़ लिया था और उनसे लगभग 50 करोड़ रुपए की ठगी की थी।

.

आगरा पुलिस ने पकड़ा 50 करोड़ की ठगी करने वाला

पुलिस ने इस मामले में अजय उर्फ टीपू नामक एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह वर्ष 2002 से एक कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर काम कर रहा था, जहां उसकी मुलाकात नरेन्द्र से हुई। इसके बाद उसने गोपाल, विनय और विनोद के साथ मिलकर एक फर्जी क्रिप्टो वेबसाइट बनाई और लोगों को रैफरल कोड के माध्यम से जोड़कर ठगी की।

अभियुक्तों ने लोगों को महंगी गाड़ियों और अन्य लाइफस्टाइल के आश्वासन देकर अपने काम में निवेश करने के लिए आकर्षित किया। लोगों को 1 लाख रुपए लगाने पर 7 लाख रुपए मिलने का आश्वासन दिया जाता था, लेकिन उन्हें अपने पैसे निकालने का कोई एक्सेस नहीं था।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों ने एक फर्जी ईमेल आईडी और वेबसाइट बनाई थी, जिसका नाम ASTCOIN.BIZ था। उन्होंने वेबसाइट संचालन के लिए Liquid Web कंपनी से सर्वर लिया था, जिसका यूजरनेम ASTSWAP था। सर्वर पूर्णतः अभियुक्तों के नियंत्रण में था, जिसके माध्यम से वे वेबसाइट पर फर्जी बैलेंस, बढ़ते हुए मुनाफे के आंकड़े और काल्पनिक ई-वॉलेट अमाउंट दिखा सकते थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments