Tuesday, June 16, 2026
Homeबॉलीवुड'धुरंधर' ने 10वें दिन दिखाई दबंगई, 'जवान' ही नहीं, 'एनिमल'-'पुष्पा 2' भी...

‘धुरंधर’ ने 10वें दिन दिखाई दबंगई, ‘जवान’ ही नहीं, ‘एनिमल’-‘पुष्पा 2’ भी हो गई नतमस्तक, फिल्म ने कर ली अकूत कमाई


Last Updated:

Dhurandhar Movie Box Office Collection Day 10: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ हर दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है. हर दिन फिल्म डबल डिजिट में कलेक्शन कर रही है. खास बात है कि 10वें दिन इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई करते हुए तीन बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और भारत में यह अब तक 350 करोड़ के आंकड़े को पार चुकी है.

ख़बरें फटाफट

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने भारत में पार कर लिया 350 करोड़ का आंकड़ा.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. रिलीज के बाद से ही स्पाई थ्रिलर मूवी हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. दर्शक इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में थिएटर्स पहुंच रहे हैं. दूसरे रविवार को ‘धुरंधर’ ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करके इतिहास रच दिया है और साथ ही तीन बड़ी फिल्मों को धूल भी चटा दी है. चलिए आपको बताते हैं कि रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर ने देशभर में अब तक कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

क्या आपने कभी सुना है कि किसी फिल्म का दूसरा रविवार उसका अब तक का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस डे बन जाए? ठीक ऐसा ही आज रात आदित्य धर की स्पाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ हुआ है. भारत के प्रमुख शहरों में इसके लेट नाइट शोज हाउसफुल चल रहे हैं. इसके साथ ही ‘धुरंधर’ ने अब तक की अपनी सबसे ज्यादा सिंगल-डे कमाई दर्ज कर ली है.

10वें दिन ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दी तबाही

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, दूसरे संडे यानी 10वें दिन ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 59 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया है. वैसे यह अर्ली एस्टीमेट है, ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा-बहुत फेरबदल हो सकता है. इस तरह रणवीर सिंह की फिल्म का कुल कलेक्शन 351 करोड़ रुपये हो चुका है.

‘धुरंधर’ का भारत में कुल कलेक्शन (करोड़ रुपये में)

  • पहला दिन- 28 करोड़
  • दूसरा दिन-32 करोड़
  • तीसरा दिन- 43 करोड़
  • चौथा दिन- 23.25 करोड़
  • पांचवां दिन- 27 करोड़
  • छठा दिन- 27 करोड़
  • सातवां दिन- 27 करोड़
  • आठवां दिन- 32.5 करोड़
  • नौवां दिन- 53 करोड़
  • दसवां दिन- 59 करोड़ (अर्ली एस्टीमेट)
  • टोटल- 351.75 करोड़

‘धुरंधर’ ने इन तीन बड़ी फिल्मों का तोड़ रिकॉर्ड

शाहरुख खान की ‘जवान’ ने दूसरे रविवार को फिल्म ने 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने दूसरे रविवार को हिंदी में 54 करोड़ की कमाई की, जबकि रणवीर सिंह की ‘0एनिमल’ की 33 करोड़ रुपये कमाई हुई थी. इस तरह रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने दूसरे रविवार को तीनों फिल्मों को धूल चटा दी है और सबसे ज्यादा कलेक्शन करके अपने नाम तगड़ा रिकॉर्ड कर लिया है.

आदित्य धर ने किया ‘धुरंधर’ का कलेक्शन

बताते चलें कि ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फेम आदित्य धर ने धुरंधर फिल्म का डायरेक्शन किया है. यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. इस फिल्म का निर्माण आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने अपने बैनर B62 स्टूडियोज के तहत किया है, साथ ही जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे भी इसकी निर्माता हैं.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘धुरंधर के सामने ‘जवान’ ही नहीं, ‘एनिमल’-‘पुष्पा 2’ भी हुई नतमस्तक



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments