Saturday, August 1, 2026
Homeफूडसर्दियों में खट्टा-मीठा का मज़ा, घर पर बनाएं टमाटर की लौंजी, जानिए...

सर्दियों में खट्टा-मीठा का मज़ा, घर पर बनाएं टमाटर की लौंजी, जानिए आसान रेसिपी


Last Updated:

सर्दियों में खट्टा-मीठा खाने का मज़ा ही कुछ अलग होता है और टमाटर की लौंजी इसके लिए परफेक्ट है. यह स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल पेश करती है, जहां गुड़ की मिठास और टमाटर की हल्की खटास इसे खास बनाती है. गरमागरम पराठे या रोटी के साथ यह देसी लौंजी ठंड में शरीर को गर्माहट देती है और खाने का स्वाद दोगुना कर देती है. आइए जानते है इसकी आसान रेसिपी….

सर्दियों में अक्सर खट्टा-मीठा खाने का मन करता है और ऐसे मौसम में टमाटर की लौंजी स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रखती है. गरमागरम पराठे या रोटी के साथ यह लौंजी ठंड में शरीर को गर्माहट देती है. टमाटर की हल्की खटास और गुड़ की मिठास इसका स्वाद और भी बढ़ा देती है.

Local18

टमाटर की लौंजी बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता. कम मसालों में तैयार होने वाली यह डिश हल्की और पचने में आसान होती है. सर्दियों में ताजे और रसीले टमाटर मिलने के कारण लौंजी का स्वाद और रंग दोनों बेहतरीन हो जाते हैं.

Local18

 लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटरों को अच्छे से धो लें. फिर उन्हें बारीक काट लें ताकि पकते समय वे जल्दी गल जाएं. बारीक कटे टमाटर लौंजी को अच्छा गाढ़ापन देते हैं. यदि टमाटर ज्यादा खट्टे हों, तो बाद में मिठास का संतुलन आसानी से बनाया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Local18

एक कढ़ाही या पैन में तेल या घी गरम करें. इसमें सरसों, जीरा, कलौंजी, सौंफ और हींग डालें. जैसे ही मसाले चटकने लगें और खुशबू आने लगे, समझ लें तड़का तैयार है. यही तड़का लौंजी को खास स्वाद और देसी खुशबू देता है.

Local18

अब तड़के में कटे हुए टमाटर डालें. साथ में लाल मिर्च पाउडर, सूखी लाल मिर्च या हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह चलाएं. मध्यम आंच पर टमाटरों को 2–3 मिनट पकाएं. इसके बाद धनिया पाउडर, नमक और थोड़ा पानी डालकर मिश्रण को अच्छे से पकने दें.

Local18

जब टमाटर नरम हो जाएं, तब इसमें चीनी या गुड़ डालें. गुड़ डालने से लौंजी का स्वाद और रंग दोनों अच्छे आते हैं. अब इसे धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि लौंजी तले में न लगे और स्वाद बराबर बना रहे.

Local18

आंच बंद करने के बाद ऊपर से ताजा धनिया पत्ती डालें. टमाटर की लौंजी तैयार है. इसे पराठे, रोटी या पूड़ी के साथ परोस सकते हैं. यह टिफिन में रखने के लिए भी बढ़िया रहती है. सर्दियों में यह लौंजी स्वादिष्ट होने के साथ मन को भी खुश कर देती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में खट्टा-मीठा का मज़ा, घर पर बनाएं टमाटर की लौंजी, जानिए आसान रेसिपी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments