Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यराजस्तानएक क्विंटल डोडा पोस्त बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार: ANTF ने की...

एक क्विंटल डोडा पोस्त बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार: ANTF ने की दो कार्रवाई, कार्रवाई की सूचना लीक करने वाला इनामी अपराधी भी गिरफ्त में – Jaipur News


राजस्थान एटीएस व एएनटीएफ ने एक दिन में दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए अवैध खनन और मादक पदार्थ तस्करी पर प्रहार किया। पहली कार्रवाई में जयपुर-दौसा हाईवे पर 25 हजार रुपए के इनामी अपराधी फैलीराम मीना को गिरफ्तार किया गया। फैलीराम अवैध खनन के कार्

.

वहीं दूसरी कार्रवाई में जोधपुर में लगभग एक क्विंटल डोडा पोस्त बरामद कर ब्रेजा गाड़ी जब्त करते हुए तीन तस्करों को दबोचा गया। एटीएस महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया- अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के मार्गदर्शन में एएनटीएफ व एटीएस की टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई की गई।

जयपुर-दौसा हाईवे से 25 हजार रुपए के इनामी अपराधी फैलीराम मीना को गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई : 25 हजार का इनामी गिरफ्तार पुलिस उपायुक्त पूर्व, आयुक्तालय जयपुर द्वारा वांछित अपराधी फैलीराम मीना (35 वर्ष) निवासी कानोता जयपुर को दौसा हाईवे से गिरफ्तार किया गया।

फैलीराम के खिलाफ अवैध खनन, सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट के मामलों में वर्ष 2024 में दो और साल 2025 में एक मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उस पर घोषित 25 हजार रुपए का इनाम समाप्त किया गया।

एएनटीएफ टीम ने 50 किलोमीटर तक वाहन का पीछा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एएनटीएफ टीम ने 50 किलोमीटर तक वाहन का पीछा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दूसरी कार्रवाई : जोधपुर में डोडा पोस्त तस्करी का खुलासा एएनटीएफ जोधपुर टीम को सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से अवैध डोडा पोस्त की खेप जोधपुर सप्लाई की जानी है। सूचना के आधार पर उदयपुर मार्ग पर निगरानी रखी गई। तस्कर टोल नाकों से बचते हुए कच्चे रास्तों से निकलते नजर आए।

आरोपियों के कब्जे से लगभग एक क्विंटल डोडा पोस्त एवं एक ब्रेजा कार जब्त की गई।

आरोपियों के कब्जे से लगभग एक क्विंटल डोडा पोस्त एवं एक ब्रेजा कार जब्त की गई।

एएनटीएफ टीम ने करीब 50 किलोमीटर तक वाहन का पीछा किया। इस दौरान तस्करों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। होटल के पास गाड़ी खड़ी करते समय टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों कपिल (22 वर्ष) निवासी सुखेड़ा जिला रतलाम, धर्मपाल (24 वर्ष) निवासी उगरान जिला नीमच (मध्यप्रदेश), विकास (23 वर्ष) निवासी कूड खोखरिया जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लगभग एक क्विंटल डोडा पोस्त एवं एक ब्रेजा कार जब्त की गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments