Friday, May 29, 2026
Homeखेलवर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर को होगी जेल! करोड़ों के घोटाले में अरेस्ट वारंट...

वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर को होगी जेल! करोड़ों के घोटाले में अरेस्ट वारंट जारी; जानें पूरा मामला


श्रीलंका को अपनी कप्तानी में 1996 का वर्ल्ड कप जिताने वाले अर्जुन राणातुंगा गिरफ्तार हो सकते हैं. पेट्रोलियम मंत्री के रूप में कार्यकाल से संबंधित भ्रष्टाचार आरोपों में राणातुंगा गिरफ्तार हो सकते हैं, यह बात सोमवार को न्यायालय में बताई गई. राणातुंगा और उनके भाई पर तेल खरीद अनुबंध देने वाली प्रक्रिया में बदलाव करने और अधिक लागत करीद करने का आरोप है.

भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली एक संस्था ने कहा कि कुल 27 बार खरीद की गई, जिसके कारण देश को करीब 80 करोड़ श्रीलंकाई रुपयों का नुकसान हुआ. यह रकम भारतीय मुद्रा में लगभग 23.5 करोड़ के बराबर है. भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए गठित आयोग के मुताबिक यह खरीद 2017 में की गई थी.

जांच के लिए गठित आयोग ने कोलंबो मजिस्ट्रेट को बताया कि अर्जुन विदेश में हैं और वापसी पर उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी. पूर्व पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन राणातुंगा के भाई धामिका राणातुंगा की गिरफ्तारी सोमवार को हुई, बाद में जमानत पर उन्हें रिहा कर दिया गया. धामिका राणातुंगा उस खरीद के समय सरकार के अधिकारों अंतर्गत आने वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष थे.

मजिस्ट्रेट ने धामिका के यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. उनके पास श्रीलंका और यूएसए की दोहरी नागरिकता है. इस मामले पर अगली सुनवाई 13 मार्च को होनी है. अर्जुन राणातुंगा के एक अन्य भाई, प्रसन्ना को पिछले महीने एक बीमा फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया गया था. वह मामला अभी लंबित है, लेकिन जून 2022 में उन्हें एक बिजनेसमैन से जबरन वसूली करने के आरोप में दोषी पाया गया था. प्रसन्ना, पूर्व टूरिजम मंत्री रह चुके हैं.

1996 वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जुन राणातुंगा की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया था.

यह भी पढ़ें:

दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए बदली टीम इंडिया, खूंखार ऑलराउंडर हुआ बाहर; देखें अपडेटेड स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया में शाहीन अफरीदी की घनघोर बेइज्जती, डेब्यू मैच में हो गया ये कांड, जानें पूरा मामला



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments