बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भल्लू खैरा गांव निवासी नियाज कुरैशी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
.
प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना इंचार्ज अभिषेक कुमार ने बताया कि यह विवाद कुछ दिन पहले खेत में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ था। इस मारपीट में तीन लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद दोनों पक्षों ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी। इसी सिलसिले में कांड संख्या 507/25 के तहत नामजद अभियुक्त नियाज कुरैशी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
थाना इंचार्ज के अनुसार, इस मारपीट मामले में दोनों पक्षों से कुल नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है और जल्द ही उन्हें भी हिरासत में लेने की बात कही गई है।

