Thursday, May 28, 2026
Homeबॉलीवुड'लव यू पापा', सनी देओल ने शेयर किया धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म...

‘लव यू पापा’, सनी देओल ने शेयर किया धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का फाइनल ट्रेलर, लिखा भावुक कैप्शन


Last Updated:

Sunny Deol Shared Ikkis Final Trailer: सनी देओल ने अपने दिवंगत पिता और एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का फाइनल ट्रेलर शेयर किया. इस दौरान वह भावुक हो गए. इसके अलावा, रितेश देशमुख ने भी ट्रेलर देखने धर्मेंद्र को याद किया. उन्होंने कहा कि फिल्म में धरम जी को देखने से उनके रोंगटे खड़े हो गए.

ख़बरें फटाफट

सनी देओल ने ‘इक्कीस’ का फाइनल ट्रेलर शेयर किया.

मुंबई: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ दो हफ्ते बाद नए साल 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म का पहला ट्रेलर अक्टूबर में रिलीज हुआ था, वहीं आज मेकर्स ने इसका फाइनल ट्रेलर जारी किया. धर्मेंद्र के बेटे और एक्टर सनी देओल ने ट्रेलर शेयर करते हुए एक भावुक नोट लिखा. यह उनके पिता की आखिरी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति है. फिल्म में अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और कई प्रतिभाशाली कलाकार भी हैं. रितेश देशमुख ने भी ‘इक्कीस’ के फाइनल ट्रेलर की तारीफ की और लिखा कि ट्रेलर में धरम जी को देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए.

सनी देओल ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर ‘इक्कीस’ का फाइनल ट्रेलर शेयर किया. फाइनल ट्रेलर में धर्मेंद्र को पहले ट्रेलर के मुकाबले ज्यादा स्पेस मिला है. इसमें उनके इमोशनल डायलॉग्स देखने को मिल रहे हैं. एक सीन में धर्मेंद्र भावुक भी नजर आते हैं. ट्रेलर के आखिरी में वह अपनी फैमिली को एंट्रोड्यूस करवाते हुए नजर आए ते हैं.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments