Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यराजस्तानकोटपूतली-बहरोड़ पुलिस को मिले 251 कांस्टेबल, 17 ड्राइवर: मेडिकल चेकअप और...

कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस को मिले 251 कांस्टेबल, 17 ड्राइवर: मेडिकल चेकअप और चरित्र सत्यापन 27 दिसंबर को, सभी जरूरी दस्तावेज और प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य – Kotputli-Behror News



कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस विभाग में जल्द ही 251 नए कांस्टेबल और 17 ड्राइवर शामिल होंगे। राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर द्वारा आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

.

चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 27 दिसंबर को पुलिस लाइन में किया जाएगा। इस प्रक्रिया में सभी शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

रिक्त पदों और आरक्षण की जानकारी

जिला कोटपूतली-बहरोड़ के लिए कुल 256 कांस्टेबल रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें तीन पद खेल कोटा और दो पद गर्भवती महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा कांस्टेबल चालक के 17 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी की गई है।

शारीरिक दक्षता और मापतोल परीक्षा जयपुर पुलिस अकादमी स्टेडियम, नेहरू नगर, जयपुर में आयोजित की गई थी। कांस्टेबल चालक पद के लिए दक्षता परीक्षा पुलिस लाइन दूरसंचार, घाट गेट, जयपुर में संपन्न हुई।

परिणाम और सार्वजनिक सूचना

भर्ती परीक्षा के परिणाम राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय पुलिस अधीक्षक, कोटपूतली-बहरोड़ में स्थित रिजर्व पुलिस लाइन के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी

कोटपूतली-बहरोड़ के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल, चरित्र सत्यापन, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र 27 दिसंबर को पुलिस रिजर्व लाइन में पूरी तरह से जांचे जाएंगे।

चयनित अभ्यर्थियों को लाने होंगे आवश्यक दस्तावेज

चयनित अभ्यर्थियों को समान पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र, ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रवेश पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय और चरित्र प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

सभी अभ्यर्थियों को दहेज ना लेने, धूम्रपान/तंबाकू न करने, आपराधिक गतिविधियों में न शामिल होने, दो से अधिक जीवित संतान न होने और अन्य आवश्यक शपथ पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments