Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमंडला में ठंड से राहत, कोहरा भी हुआ कम: हेडलाइट जलाकर...

मंडला में ठंड से राहत, कोहरा भी हुआ कम: हेडलाइट जलाकर चले वाहन चालक; 27 दिसंबर के बाद फिर बढ़ सकती है ठंड – Mandla News


मंडला जिले में बुधवार को ठंड से थोड़ी राहत मिली। शहर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, कान्हा नेशनल पार्क के भिलवानी में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा, जो जिले में सबसे कम था।

.

सुबह के समय जिले में कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। हालांकि, बीते दिन की तुलना में कोहरे की सघनता कुछ कम थी। इसके बावजूद, सुबह के वक्त वाहन चालकों को आवाजाही में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा।

कान्हा नेशनल पार्क के अन्य क्षेत्रों में भी बुधवार सुबह तापमान दर्ज किया गया। कान्हा रेंज में 10.1 डिग्री, किसली में 9.8 डिग्री, सूपखार में 8.8 डिग्री और मुक्की में 10.7 डिग्री तापमान रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद, देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक सफारी का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं।

कोहरे में हैडलाइट जलाकर चले वाहन चालक।

मौसम विभाग के अनुसार-पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ेगी ठंड

पिछले 15 दिनों से जिले का न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मंगलवार को मंडला शहर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं।

27 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, मध्य प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है और आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

जिले में बीते 12 दिनों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
23 दिसंबर 8.6°C 28.0°C
22 दिसंबर 08.2°C 26.4°C
21 दिसंबर 07.5°C 27.0°C
20 दिसंबर 07.3°C 27.0°C
19 दिसंबर 07.7°C 23.5°C
18 दिसंबर 08.2°C 27.0°C
17 दिसंबर 08.1°C 28.0°C
16 दिसंबर 08.2°C 27.0°C
15 दिसंबर 08.5°C 28.4°C
14 दिसंबर 08.5°C 27.0°C
13 दिसंबर 08.2°C 28.6°C
12 दिसंबर 07.6°C 28.6°C



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments