Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशचिट्ठी लिखी: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सीएम डॉ. मोहन यादव से...

चिट्ठी लिखी: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सीएम डॉ. मोहन यादव से 5 जनवरी को बैठक बुलाने के लिए कहा – Bhopal News



मप्र में करीब 4667 करोड़ रुपए के दस नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट अटके हुए हैं। यह सभी प्रोजेक्ट वन अनुमति और भूमि अधिग्रहण नहीं हो पाने के कारण अटक गए हैं। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन्हें फिर से शुरू करवाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात

.

पता चला है कि केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 5 जनवरी 2026 को एक बैठक बुलाने को कहा है। पत्र में उन सड़कों की जानकारी भी दी गई है, जिनका निर्माण प्रशासनिक अड़चनों के चलते अब तक शुरू नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इन मार्गों को पहले ही मंजूरी दे दी थी, लेकिन राज्य सरकार इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। इस कारण यह अटके हैं। बताया जाता है कि बैठक में सीएम यादव न केवल पहले से स्वीकृत सड़कों पर चर्चा करेंगे, बल्कि प्रदेश में प्रस्तावित अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों के मुद्दों को भी केंद्रीय मंत्री गडकरी के समक्ष रखेंगे।

यह 10 प्रोजेक्ट अटके हुए हैं… कब टेंडर हुए, कितनी लागत और समयावधि

  • ओरछा से टीकमगढ़-शाहगढ़ एनएच 539 टू लेन- 26 मार्च को टेंडर जारी हुआ था और करीब 499 करोड़ रुपए में इसे बनाया जाना था। समयावधि 24 महीने रखी गई थी।
  • टीकमगढ़ से (बड़गांव–घुवारा) शाहगढ़ टू लेन एनएच 539 मार्ग – मार्च 2025 में प्रक्रिया शुरू हुई थी। 75 किमी लंबी इस सडक की लागत करीब 773 करोड़ रुपए है।
  • शाहगढ़ से (बक्सवाहा- नरसिंहगढ़) दमोह एनएच 34 मार्ग- लोक निर्माण विभाग द्वारा 397 करोड़ से इस सड़क को बनाया जाना है। जून में टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी।
  • सिरमौर से डभौरा एनएच 135 बी मार्ग- एनएचएआई द्वारा करीब 233 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाने वाली इस सड़क के लिए अगस्त में प्रक्रिया शुरू हुई थी।
  • मंडला से नैनपुर एनएच 534 मार्ग- यह सड़क करीब 442 करोड़ रुपए लागत से एनएचएआई द्वारा बनाई जाएगी। सिंतबर तक बिड सबमिशन होनी थी।
  • सेंधवा से खेतिया एनएच 752 जी मार्ग- यह सड़क मप्र और महाराष्ट्र को जोड़ेगी और करीब 615 करोड़ रुपए लागत से बनाई जाएगी। इसे बीते साल दिसंबर में गडकरी ने मंजूरी दी थी।
  • चंदेरी से पिछोर एनएच 346 मार्ग – यह सड़क करीब 582 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जानी है। इसी साल मार्च में इसका काम शुरू होना था और मार्च 2027 में पूरा करने की डेडलाइन तय की गई थी।
  • श्यामपुर से सबलगढ़ एनएच 552 मार्ग- यह प्रोजेक्ट 630 करोड़ रुपए लागत का है। इसमें टेंडर हो गया था, लेकिन कूनो नेशनल पार्क रास्ते में आने के कारण टेंडर निरस्त कर दिया गया।
  • अम्बुआ से दाहोद एनएच 56 मार्ग- 255 करोड़ रुपए लागत वाले इस प्रोजेक्ट का टेंडर मार्च में ओपन हो गया था। लोक निर्माण विभाग को इसका निर्माण करना है।
  • मुलताई से महाराष्ट्र बार्डर एनएच 347 ए मार्ग- इस सड़क को करीब 240 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। जनवरी 2025 में टेंडर ओपन हुआ था और 21 मई को क्लोज हो गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments