Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यबिहारबक्सर में नाला निर्माण के दौरान गिरा पेड़: सूचना के बाद...

बक्सर में नाला निर्माण के दौरान गिरा पेड़: सूचना के बाद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, चार बाइक क्षतिग्रस्त, मेन रोड बंद – Buxar News


बक्सर में नगर परिषद की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण के दौरान शुक्रवार को एक विशालकाय पेड़ गिर गया। यह घटना बक्सर पुलिस चौकी के समीप हुई। इस हादसे में चार बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

.

स्थानीय लोगों के अनुसार, नाला निर्माण के दौरान सड़क किनारे स्थित इस पुराने पेड़ की जड़ों के आसपास की मिट्टी हटा दी गई थी, जिससे पेड़ कमजोर हो गया था। लोगों ने पहले ही इसके गिरने की आशंका जताई थी।

पेड़ गिरने से बाइक क्षतिग्रस्त।

कार्यपालक पदाधिकारी और विधायक को दी सूचना

बक्सर निवासी हारून कुमार ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय लोगों ने वन विभाग, बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी और स्थानीय विधायक को पहले ही सूचना दी थी। इसके बावजूद, कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा और न ही कोई कार्रवाई की गई।

हारून कुमार ने यह भी बताया कि स्थानीय लोग पहले से सतर्क थे। जैसे ही पेड़ गिरने के संकेत मिले, सभी ने भागकर खुद को सुरक्षित कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

पेड़ गिरने के कारण बक्सर पुलिस चौकी से सिंडीगेट जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। सड़क पर आवागमन ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना मिलने के बाद नगर परिषद की ओर से एक जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची है और पेड़ को हटाने का काम जारी है।

नाला निर्माण के दौरान दो मंजिला मकान भरभरा कर गिरा

फिलहाल लोगों को आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। गौरतलब है कि यह पहली घटना नहीं है। बीते 15 दिनों के भीतर ही सड़क किनारे नाला निर्माण के दौरान अहिरौली इलाके में एक दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया था।

अब शहर के बीचों-बीच नाला निर्माण के दौरान एक विशाल हरा-भरा पेड़ गिरने की घटना ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे कार्यों के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments