Sunday, April 12, 2026
Homeबॉलीवुडवो फ्लॉप एक्टर जो सलमान खान के लिए बना मसीहा, खुद का...

वो फ्लॉप एक्टर जो सलमान खान के लिए बना मसीहा, खुद का करियर बर्बाद, लेकिन भाईजान को बना गया सुपरस्टार

Last Updated:

सलमान खान को सुपरस्टार बनाने वाली फिल्म के लिए एक्टर कभी पहली पसंद थे ही नहीं. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी ‘मैंने प्यार किया’ वो फिल्म है जिसने सलमान खान के करियर को एक नया आयाम दिया. फिल्म में उनका किरदार ‘प्रेम’ सलमान खान का दूसरा नाम बन गया. उन्होंने सूरज बड़जात्या के साथ कई फिल्मों में काम किया और ज्यादातर में वो प्रेम बन ही दर्शकों के सामने आए.

1980 और 1990 के दशक के अंत में बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनीं, जो आज भी क्लासिक मानी जाती हैं. इन्हीं में से एक सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित ‘मैंने प्यार किया’ (1989) है. यह फिल्म न सिर्फ उस दौर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई, बल्कि सलमान खान को रातों-रात स्टार बना दिया.

‘मैंने प्यार किया’ में भाग्यश्री के साथ सलमान खान की जोड़ी को काफी पसंद किया. इस फिल्म ने एक्टर को रोमांटिक हीरो के तौर पर स्थापित किया. 90 के दौर की शुरुआत में सलमान खान ने रोमांटिक हीरो बन पर्दे पर राज किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान को सुपरस्टार बनाने वाली इस फिल्म के लिए एक्टर पहली पसंद नहीं थे.

फिल्म का मुख्य किरदार सबसे पहले फराज खान को ऑफर किया गया था. एक्टर उस वक्त इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने की शुरुआत कर रहे थे. फराज खान का इंडस्ट्री से पुराना नाता था. उनके पिता यूसुफ खान 70-80 के दशक के जाने-माने एक्टर थे जिन्होंने अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे दिग्गजों के साथ काम किया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फराज़ को एक उभरते हुए अभिनेता के तौर पर देखा जा रहा था और उन्होंने 'प्रेम' के किरदार के लिए कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया था. फराज खान को रानी मुखर्जी के साथ ‘मेहंदी’ से पहचान मिली थी. फिल्म में वो रानी मुखर्जी के पति के किरदार में दिखे थे.

फराज़ को एक उभरते हुए अभिनेता के तौर पर देखा जा रहा था और उन्होंने ‘प्रेम’ के किरदार के लिए कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया था. फराज खान को रानी मुखर्जी के साथ ‘मेहंदी’ से पहचान मिली थी. फिल्म में वो रानी मुखर्जी के पति के किरदार में दिखे थे.

‘मेहंदी’ फेम एक्टर ने सूरज बड़जात्या की ‘मैंने प्यार किया’ साइन कर ली थी और फिल्म के लिए काम भी शुरू कर दिया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. फराज खान अचानक गंभीर रूप से बीमार पड़ गए और उनकी तबीयत के चलते उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी.

फराज खान के फिल्म छोड़ने के बाद सलमान खान को मैंने प्यार किया में मौका मिला और ये उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट बनीं. सलमान ने 'प्रेम' के किरदार में ऐसा अभिनय किया कि दर्शकों के दिलों में जगह बना ली. उनकी मासूमियत, भावनात्मकता और भाग्यश्री के साथ उनकी केमिस्ट्री ने 'मैंने प्यार किया' को ब्लॉकबस्टर बना दिया.

फराज खान के फिल्म छोड़ने के बाद सलमान खान को मैंने प्यार किया में मौका मिला और ये उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट बनीं. सलमान ने ‘प्रेम’ के किरदार में ऐसा अभिनय किया कि दर्शकों के दिलों में जगह बना ली. उनकी मासूमियत, भावनात्मकता और भाग्यश्री के साथ उनकी केमिस्ट्री ने ‘मैंने प्यार किया’ को ब्लॉकबस्टर बना दिया.

यह फिल्म उस दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई और सलमान के बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो बनने की शुरुआत हुई. फराज खान के लिए ‘मैंने प्यार किया’ का छूटना बड़ा झटका था. बाद में उन्होंने ‘फरेब’ (1996) और ‘मेहंदी’ (1998) जैसी फिल्मों में रानी मुखर्जी के साथ काम किया, लेकिन उनका करियर सलमान की ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाया.

एक तरफ जहां मैंने प्यार किया से सलमान खान के करियर की गाड़ी निकल पड़ी. वहीं दूसरी तरफ फराज खान अपने हेल्थ की दिक्कतों के चलते फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए औऱ उन्होंने अचानक ही दुनिया को अलविदा कह दिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

वो फ्लॉप एक्टर जो सलमान खान के लिए बना मसीहा, खुद का करियर बर्बाद

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments