Friday, July 31, 2026
Homeबॉलीवुडफिल्म सेट पर घायल हुए साजिद खान, तुरंत करानी पड़ सर्जरी, बहन...

फिल्म सेट पर घायल हुए साजिद खान, तुरंत करानी पड़ सर्जरी, बहन फराह खान ने दी हेल्थ अपडेट


Last Updated:

कोरियोग्राफर फराह खान के भाई साजिद खान मुंबई में फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए. सेट पर डायरेक्टर के पैर में चोट लग गई जिसके बाद तुरंत उनकी सर्जरी करानी पड़ी. फराह खान ने भाई की हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि डायरेक्टर की सर्जरी सफल रही और अब वो रिकवरी मोड में हैं.

ख़बरें फटाफट

साजिद खान और फराह खान

नई दिल्ली.  कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के भाई साजिद खान फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए. डायरेक्टर साजिद खान एकता कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी में जुटे हुए थे कि अचानक सेट पर भयानक हादसा हो गया. इस हादसे में उनका पैर टूट गया जिसके बाद तुरंत उनके पैर की सर्जरी करानी पड़ी. फराह ने अपने भाई की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि फिल्ममेकर अब ठीक हैं और उनकी सर्जरी सफल रही.

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए फराह खान ने अपने भाई की हेल्थ अपडेट दी. वो कहती हैं कि सर्जरी सफर रही और अब साजिद रिकवरी मोड में हैं. वो रिकवर कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साजिद खान मुंबई में ही शूटिंग कर रहे थे जिस दौरान ये हादसा हुआ. उन्हें आखिरी बार कजिन जोया अख्तर की क्रिसमस पार्टी में देखा गया था.

साजिद खान 12 साल बाद कर रहे वापसी

डायरेक्टर साजिद खान एक लंबे अरसे बाद निर्देशन की कमान संभालने जा रहे हैं. करीबन 12-13 साल से वो डायरेक्शन की दुनिया से दूर है. उनकी आखिरी फिल्म ‘हमशक्ल्स’ थी. ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस डिजास्टर साबित हुई थी जिसके बाद साजिद ने एक लंबा ब्रेक ले लिया और वो रियालिटी शोज में नजर आने लगे. डायरेक्टर ने साल 2005 में डरना जरूरी है डेब्यू किया था. ये फिल्म एक हॉरर एनथोलॉजी थी.

विवादों में घिरे रहे साजिद खान

साजिद खान का नाम काफी समय तक विवादों में रहा. उनपर मी टू मूवमेंट के दौरान कई एक्ट्रेसेस ने सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए थे. कई एक्ट्रेस ने बताया कि काम देने का वादा करके साजिद ने उनका फायदा उठाया और उन्हें ब्लेकमेल तक किया. एक हीरोइन ने तो फिल्ममेकर से परेशान होकर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने तक का मन बना लिया था. हालांकि साजिद खान इन आरोपों को झूठलाते आए हैं.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

फिल्म सेट पर घायल हुए साजिद खान, बहन फराह खान ने दी हेल्थ अपडेट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments