Wednesday, April 22, 2026
HomeबॉलीवुडIkkis Starcast Fees: आखिरी फिल्म के लिए धर्मेंद्र को मिले बस चंद...

Ikkis Starcast Fees: आखिरी फिल्म के लिए धर्मेंद्र को मिले बस चंद लाख, अगस्त्य नंदा ने लिए दोगुने से भी ज्यादा पैसे


Last Updated:

Ikkis Starcast Fees: अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया की फिल्म इक्कीस 1 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म से अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं. द आर्जीज के बाद ये अगस्त्य की दूसरी फिल्म है, लेकिन इक्कीस से वो सिल्वर स्क्रीन डेब्यू कर रहे हैं. वहीं इक्कीस धर्मेंद्र की आखिरी मूवी है.

वॉर फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया को देखने के लिए दर्शक जितने उत्साहित हैं. उतना ही इमोशनल धर्मेंद्र को आखिरी बार पर्दे पर देखना होगा. 24 नवंबर को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहने वाले धर्मेंद्र इक्कीस में आखिरी बार दर्शकों को एंटरटेन करने वाले हैं.

अंधाधुन और बदलापुर जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले श्रीराम राघवन की इक्कीस 1 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म के गानों और ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है. तो चलिए जानते हैं इस वॉर मूवी के लिए किस एक्टर को कितने पैसे मिले.

सबसे पहले बात करते हैं फिल्म में लीड रोल में दिखने वाले अगस्त्य नंदा की. सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में अगस्त्य नंदा परमवीर चक्र से सम्मानित सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के रोल में नजर आने वाले हैं. अरुण महज 21 साल की उम्र में देश की रक्षा करते करते शहीद हो गए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इक्कीस उनके इस साहस और बलिदान के प्रति देशभक्तों की श्रद्धांजलि है. अरुण 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे. एशिया नेट की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले अगस्त्य को इस किरदार के लिए 70 लाख रुपए मिले हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम)

वहीं हीमैन धर्मेंद्र को अपनी आखिरी फिल्म के लिए कुछ खास पैसे नहीं मिले. दिवंगत सुपरस्टार को नए नवेले एक्टर की फीस से आधे से भी कम पैसे मिले थे. उनके खाते में बस 20 लाख ही आए.(फोटो साभार इंस्टाग्राम) 

जयदीप अहलावत बीतते समय के साथ दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना रहे हैं. जयदीप अहलावत इस फिल्म का अहम हिस्सा है. उन्हें इक्कीस के लिए 50 लाख रुपए की फीस मिली है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम) 

अब अगर सिमर भाटिया की बात करें तो नई नवेली एक्ट्रेस को मेकर्स ने कुछ खास पैसे नहीं दिए हैं. अक्षय कुमार की भतीजी को मेकर्स ने सिर्फ 5 लाख रुपए दिए हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम)

इक्कीस के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला. ये फिल्म कई वजहों से बेहद खास है. पहली वजह कि ये हीमैन धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. दर्शक उन्हें आखिरी बार पर्दे पर देख निश्चित रूप से भावुक होंगे और दूसरी ये अगस्त्य और सिमर का बिग स्क्रीन डेब्यू होने जा रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

Ikkis Starcast Fees: आखिरी फिल्म के लिए धर्मेंद्र को मिले बस चंद लाख



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments