Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ में उड़ान संस्था ने किया भंडारे का आयोजन: चांदन रोड...

लखनऊ में उड़ान संस्था ने किया भंडारे का आयोजन: चांदन रोड पर हनुमान पूजा के बाद श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद, महिला स्वयंसेवकों ने की सेवा – Lucknow News


लखनऊकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित महालक्ष्मी मार्केट, चांदन रोड पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान ने भंडारे का आयोजन किया। ज्येष्ठ मास के चौथे मंगल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल हनुमानजी के स्मरण और सुंदरकांड पाठ से हुई। संस्था की अध्यक्ष सरिता सिंह और सचिव नरेंद्र यादव ने हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया।

ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सद्भाव का संदेश

उड़ासमाज में सेवा और सद्भाव का संदेशन संस्था की महिलाओं ने श्रद्धा के साथ प्रसाद वितरण किया। भक्तों और जरूरतमंदों को पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल, मट्ठा, बूंदी, केला और आम का प्रसाद बांटा गया। प्रसाद वितरण दोपहर तक चला।संस्था की अध्यक्ष सरिता सिंह ने बताया कि समाज में सेवा और सद्भाव का संदेश देना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल पर यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है।

संस्था आने वाले समय में और भी सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेगी।भक्तों ने भंडारे की व्यवस्था और महिला स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना की। यह आयोजन क्षेत्र में श्रद्धा और सेवा का संदेश लेकर आया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments