Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसोनभद्र में टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा: युवक की मौत,...

सोनभद्र में टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा: युवक की मौत, चालक फरार; पुलिस ने टैंकर पकड़ा – Sonbhadra News


मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनभद्र के हाथीनाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हथवानी गांव के पास पीछे से आ रहे एक टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान रानीताली अनिल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अनिल शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर से रेणुकूट की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हथवानी गांव जाने वाले मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए टैंकर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सड़क पर युवक का शव पड़ा देख राहगीरों ने इसकी सूचना हथवानी ग्राम प्रधान आनंद यादव को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर हाथीनाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेज दिया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार टैंकर का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि मृतक अनिल कुमार की इसी महीने शादी होने वाली थी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

थाना प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments