Wednesday, April 15, 2026
HomeएजुकेशनBSEB STET Result 2025: परिणाम bsebstet.org पर जारी, 57.96% उम्मीदवार सफल

BSEB STET Result 2025: परिणाम bsebstet.org पर जारी, 57.96% उम्मीदवार सफल


Image Source : FREEPIK
सांकेतिक फोटो

बिहार बोर्ड की ओर से एसटीईटी रिजल्ट आज bsebstet.org पर जारी कर दिया गया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। नतीजे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और अपनी डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक

  • सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद BSEB STET Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट दिख जाएगा।
  • अब रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक

इस परीक्षा में सम्मिलित 4,42,214 अभ्यर्थियों में कुल 2,56,301 अभ्यर्थी (1,04,167 महिला अभ्यर्थी एवं 1,52,134 पुरुष अभ्यर्थी) उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, अगर बात प्रतिशत में करें तो कुल उत्तीर्णता का प्रतिशत 57.96% है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर 2025 से 16 नवंबर 2025 तक किया गया था। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया गया था।

न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 50 प्रतिशत, BC के लिए 45.5 प्रतिशत, SC/ST, PwBD के लिए 40 प्रतिशत हैं।

स्कोरकार्ड पर डिटेल्स

BSEB STET स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषय-वार अंक, पासिंग मार्क्स, क्वालिफाइंग स्टेटस, रैंक और दूसरी जानकारी होगी। 

प्रोविजनल आंसर की 24 नवंबर, 2025 को जारी की गई थी। आपत्ति दर्ज कराने की विंडो उसी तारीख को खोली गई थी। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 28 नवंबर, 2025 थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments