Monday, May 25, 2026
Homeराज्यबिहारधूप निकलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं: समस्तीपुर में...

धूप निकलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं: समस्तीपुर में 12 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछिया हवा; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 5 घंटा लेट – Samastipur News


समस्तीपुर जिले में सर्दी का सितम जारी है। मंगलवार सुबह धूप निकलने से भी लोगों को ठंड से राहत मिली है। करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चल रही है। जिससे कनकनी का एहसास हो रहा है। पिछले 24 घंटा के दौरान अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम त

.

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि पछिया हवा चलने के कारण ठंड से अभी लोगों को राहत नहीं मिलेगी। अभी यह स्थिति लगातार जारी रहेगी। सुबह में कोहरा छाया रहेगा। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण ठंड का असर इस बार ज्यादा दिनों तक रह सकता है।

घास पर ओस की बूंदें।

ट्रेन सेवा पर कोहरे का असर

ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ रहा है। नई दिल्ली जयनगर के बीच चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस लगातार 5 घंटे लेट चल रही है। इसके अलावा अवध असम एक्सप्रेस(15910 ) 4 घंटा लेट से चल रही है। दानापुर जोगबन्नी एक्सप्रेस(13212) एक घंटा, वैशाली एक्सप्रेस(15566) 4 घंटा, अहमदाबाद सहरसा एक्सप्रेस(19483) 1 घंटा, साबरमती एक्सप्रेस(19165) 3:30 घंटा, सरजुग जमुना एक्सप्रेस( 14650) 2 घंटा और बाग एक्सप्रेस(13020) ढाई घंटा लेट से समस्तीपुर पहुंचेगी।

पौधे पर ओस की बूंदें

पौधे पर ओस की बूंदें

स्टेशन पर यात्री हो रहे परेशान

ट्रेनों की लेट-लतीफी के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के इलाके में घना कोहरा है। जिसके चलते ट्रेनें लेट हो रही है। यात्री परेशानी से बचने के लिए ट्रेनों की अपडेट स्थिति लेकर ही घर से निकलें। ताकि प्लेटफॉर्म पर उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े।

ट्रेन के इंतजार में यात्री।

ट्रेन के इंतजार में यात्री।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments