सागर में मोतीनगर थाना क्षेत्र के दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी का शव बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिठोरिया में फांसी के फंदे पर लटकर मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। परिजन ने घटना के विरोध में मोतीनगर चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम किया। आरोप लगाया है कि मृतक को झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाया गया था। इसी कारण उसने आत्महत्या की है। परिजन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, 12 जनवरी को मोतीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 46 वर्षीय महिला ने हीरालाल पटेल के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया था। आरोपी घटनाक्रम के बाद से फरार था। इसी बीच जानकारी मिली कि उसने बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिठोरिया में हीरालाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गुरुवार को परिवार के लोग शव लेकर सागर पहुंचे। जहां उन्होंने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजन का आरोप है कि महिला ने मृतक हीरालाल पटेल के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद से वह मानसिक तनाव में था। दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग
इसी कारण से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद चक्काजाम खत्म किया गया। इस दौरान करीब करीब एक घंटे तक चौराहे पर यातायात बाधित रहा।
Source link
दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी का शव मिला: फांसी के फंदे पर लटका था; परिजनों ने किया चक्काजाम, कहा- झूठे केस में फंसाया था – Sagar News
RELATED ARTICLES

