Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यबिहारअधिकारी अब सोमवार-शुक्रवार को जनता से मिलेंगे: सात निश्चय योजना के...

अधिकारी अब सोमवार-शुक्रवार को जनता से मिलेंगे: सात निश्चय योजना के तहत, मुंगेर प्रशासन की नई पहल – Munger News




मुंगेर में अब आम लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत सभी विभागीय प्रशासनिक कार्यालयों, थानों, डीएसपी कार्यालयों और सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालयों सहित अन्य सभी सरकारी दफ्तरों में अधिकारी सोमवार और शुक्रवार को मौजूद रहेंगे। इन दिनों अधिकारी सीधे लोगों की शिकायतें सुनेंगे। यह जानकारी शनिवार को मुंगेर के डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर और एसपी सैयद इमरान मसूद ने एक प्रेस वार्ता में दी। डीएम बोले-जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में काम होगा डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर ने बताया कि यह पहल बिहार की सात निश्चय योजना के तहत की जा रही है। इस वर्ष ‘सात निश्चय टीम एक’ का गठन किया गया है, जिसके तहत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में काम होगा। प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को संबंधित विभाग के अधिकारी अपने सभी कर्मियों के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए उपस्थित रहेंगे। फरियादियों के लिए बैठने और पानी की व्यवस्था यह प्रावधान डीएम और एसपी कार्यालयों के साथ-साथ जिले के अन्य सभी सरकारी कार्यालयों पर भी लागू होगा। यह व्यवस्था सोमवार से प्रभावी हो जाएगी। फरियादियों की सुविधा के लिए सभी कार्यालयों में उनके बैठने और पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है। इस नई व्यवस्था की निगरानी भी की जाएगी। सभी सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को सुबह 10:00 बजे तक पहुंचना होगा और अपनी ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करनी होगी। कार्यालय की निर्धारित समय अवधि तक सभी पदाधिकारी इन कार्यालयों में मौजूद रहेंगे। सोमवार और शुक्रवार को आने वाले फरियादियों से संबंधित डेटा शाम को सभी कार्यालयों से मंगाया जाएगा। यह डेटा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन दोनों से संबंधित होगा। लोगों को समस्याओं के हल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा डीएम ने बताया कि इस पहल से लोगों को अपनी समस्याओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वे अब सीधे संबंधित अधिकारी से मिलकर अपनी बात रख सकेंगे और उन्हें किसी अनजान व्यक्ति से मिलने की आवश्यकता नहीं होगी। एसपी सैयद इमरान मसूद ने पुष्टि की कि यह नियम सभी थाना क्षेत्रों, डीएसपी और सर्किल इंस्पेक्टर के कार्यालयों में भी लागू होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments