Friday, May 29, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनर्मदापुरम में खड़ी ट्रॉली में घुसे 3 छात्र, मौत: मरने वालों...

नर्मदापुरम में खड़ी ट्रॉली में घुसे 3 छात्र, मौत: मरने वालों में 2 चचेरे भाई; कोचिंग से घर लौट रहे थे, लोगों में आक्रोश – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर क्षेत्र में करणपुर के पास धान से भरी खड़ी ट्रॉली से टकराने के बाद कक्षा 9वीं के तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों किशोरों ने घटनास्थल पर ही एक साथ दम तोड़ दिया। सड़क पर खून फैल गया, जिसे देखकर मौके पर पहुंचे लोगों में शोक और स्तब्धता फैल गई। मृतक तीनों छात्र ग्राम आमदेही के निवासी थे और रघुवंशी समाज से संबंध रखते थे। इनमें दो छात्र आपस में चचेरे भाई थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बड़ी संख्या में रघुवंशी समाज के लोग अस्पताल पहुंचे। मौके पर तहसीलदार नीरू जैन, सोहागपुर थाना प्रभारी ऊषा मरावी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र रघुवंशी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। तीनों शवों को मर्चुरी में रखवाया गया है। ट्रॉली से टकराने की दूसरी घटना, रेडियम लगाने की मांग
सोहागपुर क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर ट्रॉली से टकराने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले शोभापुरा के पास एक कार धान से भरी ट्रॉली से टकरा गई थी, जिसमें कार सवार युवक गंभीर रूप से फंस गए थे और उन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया था। क्षेत्र में इन दिनों बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से धान का परिवहन किया जा रहा है। ट्रॉलियों के पीछे रेडियम और पर्याप्त लाइट न होने के कारण रात के समय हादसों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रॉलियों में अनिवार्य रूप से रेडियम और लाइट लगाने की मांग की है। सेंट पेट्रिक स्कूल के छात्र थे तीनों
जानकारी के मुताबिक एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले नाबालिग छात्र अश्विन पिता ललित रघुवंशी, शिव पिता रामेश्वर रघुवंशी, मनुराज पिता प्रवीण रघुवंशी तीनों निवासी ग्राम आमदेही है। जो सोहागपुर की सेंट पेट्रिक स्कूल में कक्षा 9वीं के स्टूडेंट्स थे। रोजाना वे आमदेही से 5किमी दूर सोहागपुर आते थे। शनिवार रात 8.30 बजे वे कोचिंग से घर लौट रहे थे। ग्राम करणपुर चौधरी पेट्रोल पंप के पास ओला स्कूटी एवं धान से भरी ट्रॉली बीच जा टकराई। जिसमें ओला स्कूटी में सवार तीनों नाबालिक छात्रों की मौके पर मौत हो गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments