बांका में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बौसी थाना क्षेत्र के गंगटी के मैदानडीह गांव में शादी समारोह के दौरान बारातियों पर बिजली गिरने से 1 मजदूर की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब आदिवासी परंपरा के अनुसार खाना बनाया जा रहा
.
घटना रात करीब 9 बजे की है। डुमरिया गांव के विजय मरांडी (26) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी मैरी मुरमुर गर्भवती है और उसकी एक 4 साल की बेटी भी है। विजय अपने तीन भाइयों में मंझला था। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। वहीं कुछ लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि खाना खाने के दौरान यह हादसा हुआ है।
अस्पताल के बाहर मौजूद परिजन
घायलों को ले जाया गया रेफरल अस्पताल
घायलों में गंगटी निवासी राजकुमार हांसदा, रतनसार निवासी बबलू किस्कू और झारखंड के धेनुकट्टा निवासी प्रेम लाल सोरेन शामिल हैं। सभी घायलों को रेफरल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल राजकुमार हांसदा को बांका रेफर किया गया।
घटना के समय आदिवासी परंपरा के अनुसार शादी में खाना बनाया जा रहा था। तेज आंधी-तूफान के बीच अचानक बिजली गिरी। यह शादी जेम मुर्मू की थी। हादसे के बाद शादी का माहौल शोक में बदल गया।मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

