Friday, July 31, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल में कर ने बाइक सवार को मारी टक्कर: युवक की...

भोपाल में कर ने बाइक सवार को मारी टक्कर: युवक की मौत; काम निपटाकर घर लौट रहा था, तभी हादसा हुआ – Bhopal News




भोपाल के अरेरा हिल्स इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद एम्बुलेंस से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एमपी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। कार के रजिस्ट्रेशन में दर्ज पते के आधार पर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, नाथू बरखेड़ा, रातीबड़ निवासी सतीश पिता कुंदीलाल मेहरा (45) प्राइवेट ड्राइवर था। वह रविवार शाम किसी काम से एमपी नगर इलाके में आया था। काम निपटाने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान शौर्य स्मारक गेट नंबर-2 के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments