Last Updated:
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में बताया कि उन्हें किस बात का अफसोस है. वो कहते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ उनके सीखने की शक्ति कम हो गई है. अब वो जो चीजें सीख रहें हैं उसमें उन्हें दिक्कत आ रही है. अच्छा होता कि वो पहले ही सीख लेते, लेकिन उन्हें इस बात का ज्यादा पछतावा है कि वो चीजें पहले थी ही नहीं.
नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर यंग एक्टर्स से कई गुना ज्यादा एक्टिव रहते हैं. वो समय-समय पर एक्स पर पोस्ट शेयर करते हैं. साथ ही इंस्टाग्राम पर फोटोज और व्लॉग के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं. बिग बी अपने ब्लॉग के जरिए अपने बरसों का अनुभव और दिल की बात खुलकर शेयर करते हैं. लेटेस्ट व्लॉग में अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें अब एक अफसोस सता रहा है. उन्हें अफसोस है कि वो जो चीज अब सीख रहे हैं, वो पहले सीख लेते तो सही रहता.
बिग बी बताते हैं कि उम्र के साथ उनकी सीखने की स्किल काफी प्रभावित हुई है. अब उनके लिए चीजें सीखना काफी मुश्किल हो गया. अगर वो पिछले साल भी इसपर काम करना शुरू करते तो शायद उनके लिए इतनी मुश्किल नहीं होती.
अमिताभ बच्चन का ब्लॉग में छलका दर्द

अमिताभ बच्चन का व्लॉग
बिग बी को सीखने में आ रही मुश्किल
एक्टर अपने ब्लॉग में लिखते हैं, हर दिन एक नई सीख है औऱ इसके साथ ही ये अफसोस भी कि जो कुछ अब सीख रहा हूं वो काश पहले सीख लिया होता. ये पछतावा ज्यादा है क्योंकि पहले ये चीजें थी ही नहीं. अब बढ़ती उम्र के साथ ये अफसोस और बढ़ते ही जा रहा है क्योंकि सीखने की क्षमता कम होती जा रही है. वो आगे लिखते हैं कि नई डिस्कवरी और इंवेंशन की स्पीड इतनी ज्यादा है कि जब तक कुछ नया सीखने जाता हूं तब तक वो समय बीत जाता है.
आज का सबक है कि उन लोगों को अपनी टीम में शामिल करें जो सबसे अच्छा काम करते हैं. एक्टर ने इस बात पर जोर दिया कि हर किसी को अपने काम किसी एक्सपर्ट से कराना चाहिए. बिग बी कहते हैं कि आपको सिर्फ इस वजह से किसी काम को मना नहीं करना चाहिए क्योंकि आपको वो काम आता नहीं है. आप उस काम को हां बोलिए और फिर कोई रास्ता निकाल लीजिए. या तो आप किसी टैलेंटेड इंसान से काम करा लें या खुद सीखें और कर लें.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

