Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यबिहारगंगा में उपलाती मिली वृद्ध की लाश: कुछ दिन पहले जमीन...

गंगा में उपलाती मिली वृद्ध की लाश: कुछ दिन पहले जमीन को लेकर हुआ था विवाद, बेटे ने जताई हत्या की आशंका – Begusarai News



बेगूसराय के दियारा स्थित खेत से जमाइन (मसाला) लाने गए वृद्ध की लाश गंगा नदी किनारे उपलाती मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान रघुनाथपुर बरारी पंचायत के श्रीनगर ग

.

मृतक के बेटे सौरभ कुमार का कहना है कि गांव से पूरब दियारा क्षेत्र में जमाइन की खेती की थी। पिता खेत से जमाइन लाने मंगलवार को करीब 3 बजे दिन में गए थे। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं आए तब वह खोजने खेत की ओर गया। खेत पहुंचने पर बोरा में जमाइन भरा हुआ था।

लेकिन पिता गाएब थे, आशंका होने पर गंगा नदी किनारे गया तो नदी किनारे पानी में लाश मिली।‌

हत्या का आरोप

मौके पर जुटे परिजनों ने इसकी सूचना थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक का बेटे सौरभ का आरोप है कि कुछ दिन पहले जमीन विवाद हुआ था।

जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है, दूसरे पक्ष के लोग उसी को लेकर आक्रोशित थे और अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों ने हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं भी जख्म का निशान नहीं है। नदी में डूबने की आशंका है, परिजन के आरोप की जांच की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments