Friday, May 29, 2026
HomeबॉलीवुडDacoit Movie X Review: अदिवि शेष पर भारी पड़ीं मृणाल ठाकुर, पसंद...

Dacoit Movie X Review: अदिवि शेष पर भारी पड़ीं मृणाल ठाकुर, पसंद आई दोनों की केमेस्ट्री, क


Last Updated:

मृणाल ठाकुर, अदिवि शेष और अनुराग कश्यप स्टारर ‘डकैतः ए लव स्टोरी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को ऑडियंस ने मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है. मृणाल की अदाकारी की तारीफ हो रही है. अदिवि के साथ उनकी केमेस्ट्री को सराहा जा रहा है. हालांकि, फिल्म की कहानी को लोग कमजोर बता रहे हैं.

Zoom

फिल्म ‘डकैत’ के पोस्टर में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर.

मुंबई. मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष स्टारर ‘डकैतः ए लव स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. 2 घंटे 35 मिनट की इस फिल्म को ऑडियंस से मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है. हालांकि, ज्यादातर लोग फिल्मी की कहानी और बीजीएम को सराह रहे हैं. मृणाल की अदाकारी की तारीफ कर रहे हैं. जबकि अदिवि की परफॉर्मेंस को थोड़ा कमजोर बता रहे हैं. हालांकि, तेलुगू स्टार नानी ने फिल्म और इसके स्टारकास्ट की तारीफ की है. कुछ क्रिटिक्स भी ‘डकैत’ को अच्छा बता रहे हैं.

नानी ने एक्स पर लिखा, “रियल ब्लॉकबस्टर, दिल से भरपूर फिल्म है. ‘डकैत’ क्या शानदार फिल्म है! इस थिएटर अनुभव को बिल्कुल मिस न करें. अदिवि शानदार थे और यह उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है. सेश, आपको और अब्बूरी रवि जी और राइटिंग और स्क्रीनप्ले टीम के सभी लोगों को बधाई. मृणाल आपने इस किरदार में कितनी खूबसूरती से खुद को ढाल लिया है. आपकी टोपी में एक और शानदार पंख जुड़ गया(आपके करियर में और बेहतरीन फिल्म जुड़ गई.).”





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments