जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के सुकियावां मुसहरी में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान पवन कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार छत पर स
.
घटना के बाद आरोपी पवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छिप गया, जहां वह दैनिक मजदूर के रूप में काम करता था। गुरुवार सुबह जब लोगों ने छत पर खून से लथपथ महिला का शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
शादी में गया था परिवार
मृतका के परिजनों ने बताया कि घटना के समय घर में सिर्फ पति-पत्नी ही मौजूद थे। परिवार के अन्य सदस्य किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदार के यहां गए हुए थे।
जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

