Monday, April 13, 2026
Homeराज्यबिहारकिशनगंज नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत: परिजनों ने...

किशनगंज नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत: परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया; संचालक मरीज को अस्पताल छोड़कर फरार, जांच की मांग – Kishanganj (Bihar) News




किशनगंज में एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने केंद्र संचालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान मोहम्मद कलाम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मोहम्मद कलाम को करीब 10 दिन पहले टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा स्थित ‘सुफिया चेरिटेबल ट्रस्ट’ नामक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को अचानक युवक की मौत की सूचना मिली। युवक को सदर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए
परिजनों का आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और कर्मचारी युवक को सदर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि केंद्र में मोहम्मद कलाम के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। उनका यह भी कहना है कि युवक की तबीयत खराब होने पर उन्हें समय रहते सूचित नहीं किया गया। केंद्र संचालक मौके से फरार हो गए
घटना के बाद सदर अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाकर छोड़ दिया गया और केंद्र संचालक मौके से फरार हो गए। परिजनों ने मामले में पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments