Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यबिहारजहानाबाद अंबेडकर चौक पर दीपोत्सव: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब जयंती...

जहानाबाद अंबेडकर चौक पर दीपोत्सव: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब जयंती पर किया माल्यार्पण – Jehanabad News




भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार शाम जहानाबाद के अंबेडकर चौक पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर जयंती उत्सव मनाया, जिससे पूरा अंबेडकर चौक दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष धीरज कुमार और महामंत्री अमरेंद्र कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने डॉ. आंबेडकर के विचारों को अपनाने और समाज में समानता, शिक्षा तथा संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments