Last Updated:
विजय वर्मा इन दिनों अपनी अपकमिगं सीरीज ‘मटका किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी ये मच अवेटेड सीरीज आने वाले शुक्रवार यानी 17 अप्रैल 2026 को OTT पर दस्तक देने वाली है. विजय ने खुलासा किया है कि अपने इस रोल के लिए विजय ने करीब 10 महीने तक लगातार कार्ड्स के साथ प्रैक्टिस की, जिससे उनका किरदार और भी दमदार बन सके.
विजय वर्मा हर रोल में जान फूंक देते हैं.
नई दिल्ली. विजय वर्मा की’मटका किंग’ का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. अब ये सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने आ रही है. इस सीरीज में अपने रोल के लिए की गई मेहनत का विजय वर्मा ने खुलासा करते हुए कहा कि इस रोल के साथ न्याय करने के लिए उन्होंने करीब 10 महीने तक लगातार कार्ड्स के साथ प्रैक्टिस की.
इन दिनों फिल्मों और वेब सीरीज में सिर्फ एक्टिंग करना ही काफी नहीं होता, बल्कि किरदार को पूरी तरह जीना पड़ता है. यही वजह है कि कलाकार अपने रोल के लिए जमकर मेहनत करते हैं. ऐसा ही कुछ किया है विजय वर्मा ने अपनी नई सीरीज मटका किंग के लिए.
किरदार के लिए फूंक दी जान
इस सीरीज में विजय एक ऐसे शख्स का रोल निभा रहे हैं, जो मुंबई में ‘मटका’ यानी जुए का बड़ा नेटवर्क चलाता है. हालांकि यह किरदार काल्पनिक है, लेकिन इसे असली दिखाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की. विजय ने बताया कि उन्होंने कार्ड्स के साथ खेलने की कला सीखने के लिए एक प्रोफेशनल जादूगर की मदद ली. प्रोडक्शन टीम ने उस जादूगर को उनके घर भेजा, जहां उन्होंने कई सेशंस में कार्ड पकड़ना, शफल करना और अलग-अलग ट्रिक्स सीखीं. करीब एक महीने तक उन्होंने 12-15 सेशन किए.
मटका किंग के ट्रेलर ने जीत लिया था दर्शकों का दिल
10 महीने तक हाथ से नहीं छोड़े कार्ड्स
विजय का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ कार्ड्स चलाना सीखना नहीं था, बल्कि वो चाहते थे कि यह उनके किरदार की पहचान बन जाए. दर्शकों को लगे कि कार्ड्स उनके हाथ का खेल है और वो इसमें पूरी तरह माहिर हैं.उन्होंने यह भी बताया कि कार्ड्स के साथ एक्टिंग करना आसान नहीं था. जब आप कार्ड्स पर ध्यान देते हैं, तो एक साथ डायलॉग बोलना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने इसे ऐसे समझाया जैसे कोई नया इंसान एक साथ गाना गाने और हारमोनियम बजाने की कोशिश करता है.उन्होंने अपने इस रोल के लिए 10 महीने तक कार्डस हाथ से छोड़े नहीं.
बता दें कि इस चुनौती को पार करने के लिए विजय ने लगातार प्रैक्टिस की. उन्होंने शूटिंग के दौरान करीब 10 महीने तक अपने हाथ में हमेशा कार्ड्स रखे और रोज इसकी प्रैक्टिस करते रहे. इस दौरान डायरेक्टर नागराज मंजुले भी उनके साथ जुड़े रहे और दोनों मिलकर सीन को बेहतर बनाने पर काम करते थे. विजय वर्मा की ‘मटका किंग’ 17 अप्रैल से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

